बुरहानपुर में सैयदना साहब बोले- देश के प्रति वफादारी निभाएं: बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का दिया संदेश – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में सैयदना साहब बोले- देश के प्रति वफादारी निभाएं:  बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का दिया संदेश – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर में विश्व प्रसिद्ध दरगाह-ए-हकीमी में सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब का उर्स श्रद्धा और अकीदत के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर दाऊदी बोहरा समाज के 53वें धर्मगुरु सैयदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने बुरहानपुर में शिरकत की। उन्होंने देश के प्रति वफादार रहने और बच्चों को मोबाइल से दूर रखने का संदेश दिया। इस उर्स में भारत सहित पूरे विश्व से कई दाऊदी बोहरा अनुयायी बुरहानपुर पहुंचे हैं। समाज के अनुसार, सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब दाऊदी बोहरा समाज की आध्यात्मिक और रूहानी शख्सियत थे। सैयदी साहब ने कई भाषाओं में पुस्तकें लिखीं
सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब का जन्म 1665 में रामपुर में हुआ था। वे अत्यंत विद्वान, धर्मप्रेमी और विनम्र स्वभाव के थे। उन्होंने उर्दू, संस्कृत, फारसी और अरबी भाषाओं में कई पुस्तकें लिखीं, जो आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। 53वें धर्मगुरु सैय्यदना डॉ. मुफद्दल सैफुद्दीन साहब ने दरगाह में जियारत कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने अपने पूर्वज सैयदी अब्दुल कादिर हकीमुद्दीन साहब के उर्स के अवसर पर भारत सहित पूरे विश्व में शांति, सद्भावना और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं कीं। देश के प्रति वफादार रहना देशभक्त की पहचान
सैयदना साहब ने उर्स में आए सभी दाऊदी बोहरा समाज के जायरीनों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस देश में रहें, उसके प्रति वफादार रहना हमारा कर्तव्य और हर देशभक्त की पहचान है। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की सलाह दी, ताकि उनका ध्यान आध्यात्मिकता और पढ़ाई में लगा रहे, जिससे उनका और देश का भविष्य उज्ज्वल हो। उन्होंने समाजजनों से अपने आसपास साफ-सफाई का विशेष ख्याल रखने और पेड़-पौधे लगाने का भी आग्रह किया, ताकि सभी को स्वस्थ और बेहतर वातावरण मिल सके। समाज द्वारा इन संदेशों को आत्मसात किया जाता है, जिससे एक बेहतर समाज के निर्माण में सहयोग मिलता है।



Source link