शेन वॉर्न की मौत के पीछे किसका हाथ? चार साल बाद बेटे के दावे से मची सनसनी

शेन वॉर्न की मौत के पीछे किसका हाथ? चार साल बाद बेटे के दावे से मची सनसनी


होमखेलक्रिकेट

शेन वॉर्न की मौत के पीछे किसका हाथ? चार साल बाद बेटे के दावे से मची सनसनी

Last Updated:

shane warne death reason son jackson warne big claim: महान स्पिनर शेन वॉर्न की मौत के चार साल बाद उनके बेटे जैक्सन वॉर्न ने एक दावे से खलबली मचा दी है. ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज क्रिकेटर की मृत्यु 2022 में 52 साल की उम्र में थाईलैंड में हुई थी. उस समय वह 52 वर्ष के थे और उनकी मौत की वजह दिल का दौरा पड़ना बताया गया था. जैक्सन ने शेन वॉर्न की मृत्यु के पीछे का बड़ा कारण कोविड-19 वैक्सीन को बताया है.

Zoom

शेन वॉर्न की मौत पर बेटे का बड़ा दावा.

नई दिल्ली. महान क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में अचानक दुनिया को अलविदा कहना हर किसी के लिए हैरानी भरा था. शेन वॉर्न का निधन 4 मार्च 2022 को थाईलैंड के को समुई में हुआ था. इस खबर के सामने आते ही क्रिकेट जगत में खलबली मच गई थी. हालांकि, उस समय की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मृत्यु का कारण दिल का दौरा पड़ना बताई गई. अब शेन वॉर्न की मौत के चार बाद उनके बेटे ने बड़ा दावा किया है. जैक्सन वॉर्न का कहना है कि उनके पिता का आकस्मिक निधन में कोविड-19 वैक्सीन का हाथ है.

‘2 Worlds Collide’ पॉडकास्ट में बात करते हुए जैक्सन ने कहा कि उनके पिता की मौत में कोविड-19 वैक्सीन की भूमिका हो सकती है. हालांकि उन्होंने यह भी माना कि शेन वॉर्न को पहले से कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं. जैक्सन ने कहा, ‘मुझे पक्का यकीन है कि इसमें उसका (कोविड वैक्सीन) का हाथ था. मुझे नहीं लगता कि अब यह कहना कोई विवाद की बात है. भले ही डैड को पहले से कुछ बीमारियां थीं, लेकिन मुझे लगता है कि इस वैक्सीन ने उन परेशानियों को एकदम बाहर ला दिया. यही एक ऐसी बात है जिससे मैं हमेशा जूझता रहा हूं.’

शेन वॉर्न की मौत पर बेटे का बड़ा दावा.

जैक्सन ने उस पल को याद किया, जब उन्हें शेन वॉर्न के मौत की खबर मिली. जैक्सन ने बताया, ‘जैसे ही मैंने फोन रखा, सबसे पहले मेरे मन में सरकार के लिए गुस्सा आया. मैंने तुरंत इसके लिए कोविड और वैक्सीन को जिम्मेदार ठहराया.’ जैक्सन ने यह भी माना कि वह शोक सभा के दौरान इन बातों को सबके सामने कहना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने ऐसा न करने का फैसला किया.

‘वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते थे शेन वॉर्न’
जैक्सन ने दावा करते हुए यह भी कहा कि उनके पिता वैक्सीन नहीं लगवाना चाहते थे, लेकिन काम के दबाव के कारण उन्होंने तीन या चार डोज ली थीं. उन्होंने कहा, ‘माना कि पहले भी लोगों को दिल के दौरे पड़ते थे, लेकिन डैड ठीक थे. उन्होंने मजबूरी में वैक्सीन लगवाई, क्योंकि काम के लिए यह जरूरी था.’ अपनी मानसिक स्थिति पर जैक्सन ने कहा, ‘मैं अब इस बारे में ज्यादा नहीं सोचने की कोशिश करता, क्योंकि इससे सिर्फ गुस्सा बढ़ता है, जो किसी के लिए भी अच्छा नहीं है.’

अपने पिता की जीवनशैली के बारे में बात करते हुए जैक्सन ने बताया कि शेन वॉर्न उस समय शारीरिक और मानसिक रूप से काफी अच्छे दिख रहे थे. उन्होंने कहा, ‘डैड उस वक्त स्वस्थ और खुश थे. माना कि वह सिगरेट और शराब पीते थे, लेकिन बहुत से लोग 80-90 की उम्र में भी उनसे कहीं ज्यादा ये सब करते हैं और ठीक रहते हैं.’ बता दें कि अपनी मौत से कुछ महीने पहले 2021 में इंग्लैंड में ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट के दौरान शेन वॉर्न कोविड पॉजिटिव पाए गए थे. हालांकि, उस समय उनकी किसी गंभीर बीमारी की कोई खबर नहीं थी, इसीलिए उनकी अचानक मौत ने सबको स्तब्ध कर दिया.

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link