सागर में फूलों से सजे रथ में विराजे बाबा साहब: चल समारोह में 15 झांकियां हुई शामिल, पुष्पवर्षा कर लगाए जय भीम के नारे – Sagar News

सागर में फूलों से सजे रथ में विराजे बाबा साहब:  चल समारोह में 15 झांकियां हुई शामिल, पुष्पवर्षा कर लगाए जय भीम के नारे – Sagar News




सागर में भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य चल समारोह निकाला गया। यह चल समारोह बौद्ध विहार, गुरु गोविंद सिंह वार्ड से शुरू हुआ। चल समारोह में बाबा साहब की साढ़े 4 फीट ऊंची मिट्टी की प्रतिमा को फूलों और गुब्बारों से सजे रथ में विराजमान किया गया। यह यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए तीनबत्ती तिराहे पहुंची, जहां पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस बार चल समारोह में 15 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं, जिनमें बाबा साहब के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को प्रदर्शित किया गया। एक झांकी में उन्हें पुस्तक लेखन करते हुए भी दर्शाया गया। 50 युवतियां बनीं रमाबाई आंबेडकर
चल समारोह का विशेष आकर्षण रमाबाई आंबेडकर के वेश में शामिल 50 युवतियां रहीं, जो महाराष्ट्रीयन परिधान में नजर आईं। कार्यक्रम के दौरान लोगों को डॉ. आंबेडकर की जीवनियां भी वितरित की गईं। पूरे आयोजन में ‘जय भीम’ के जयघोष गूंजते रहे। चल समारोह का समापन रमाबाई आंबेडकर जाटव धर्मशाला, झांसी रोड पर हुआ। इसके अलावा मकरोनिया सहित अन्य क्षेत्रों से भी शोभायात्राएं निकाली गईं।



Source link