सागर जिले की देवरी विधानसभा से भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी ने युवक के साथ जूते से मारपीट की है। मारपीट का सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आया है। जिसमें वे कार से उतरकर एक युवक के साथ जूते से मारपीट करती हुई नजर आ रही हैं। मारपीट करने के बाद वे अपनी कार में सवार होकर मौके से चली गईं। वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। मामले में युवक ने गौरझामर थाने में शिकायती आवेदन दिया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित राजेश शर्मा निवासी ग्राम मढ़ी जमुनिया ने थाने में दिए शिकायती आवेदन में बताया कि वे सोमवार को गौरझामर के एक बैंक में थे। जहां एक व्यक्ति ने बताया कि भाजपा विधायक बृजबिहारी पटेरिया की बेटी प्रियंका पटेरिया उन्हें बुला रही हैं। बाहर आकर देखा तो वह कार में बैठी थी। जैसे ही वह कार के पास पहुंचे तो विधायक की बेटी नीचे उतरी और जूते से मारपीट करने लगी। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। शिकायत पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है हालांकि अभी कुछ भी कहने से पुलिस बच रही है। वो मेरी कार को फॉलो करता है, कट मारने की कोशिश की विधायक की बेटी प्रियंका पटेरिया ने मामले को लेकर कहा कि राजेश शर्मा मेरी कार को लंबे समय से फॉलो कर रहा है। बीच में मेरी गाड़ी को कट मारने की भी कोशिश की गई थी। करीब एक साल पहले एक एफआईआर दर्ज कराई थी। उसमें राजेश का नाम भी लिखवाया था। बावजूद इसके वह लगातार मुझे फॉलो कर रहा था लेकिन वह कभी सामने नहीं आता था। मैंने उसे कार का पीछा करने का कारण पूछने बुलाया था।
Source link