Last Updated:
हैदराबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक BMW चालक नशे की हालत में पकड़ा गया. हैरानी की बात ये रही कि वह रिमोट कंट्रोल से अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट बदल रहा था, ताकि ट्रैफिक चालान से बच सके. पुलिस चेकिंग के दौरान जब सच सामने आया, तो अधिकारी भी दंग रह गए. आखिर कैसे काम करता है ये ‘जेम्स बॉन्ड स्टाइल’ सिस्टम? जानिए.
पलक झपकते ही बदल जा रहा गाड़ी का नंबर.
हैदराबाद में ट्रैफिक नियम तोड़ने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. तेलंगाना की राजधानी के पॉश इलाके जुबली हिल्स में एक BMW कार चालक को नशे की हालत में पकड़ा गया. सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि वह चालान से बचने के लिए रिमोट कंट्रोल से नंबर प्लेट बदलने की अवैध तकनीक का इस्तेमाल कर रहा था.
जुबली हिल्स पुलिस ने एक रूटीन ड्रंक ड्राइविंग चेकिंग के दौरान इस चालक पर शक किया. ड्राइवर का व्यवहार संदिग्ध लगा, तो पुलिस ने उसकी गाड़ी की तलाशी ली. तलाशी में कार के अंदर एक खास फ्लिप मैकेनिज्म मिला, जो रिमोट से चलता था. चालक बस एक बटन दबाकर अपनी गाड़ी की नंबर प्लेट को बदल सकता था या पूरी तरह छिपा सकता था. इस सिस्टम का मकसद ट्रैफिक पुलिस की नजरों से बचना और लगने वाले चालान से बचना था.
क्या है मामला?
ये सिस्टम चीनी तकनीक पर आधारित बताया जा रहा है, जिसमें स्टीयरिंग के पास बटन या रिमोट दबाते ही नंबर प्लेट पलट जाती है. चालक डॉक्टर गौतम रेड्डी (Gautham Reddy) अपनी BMW में दो अलग-अलग नंबर प्लेट्स इस्तेमाल कर रहा था. एक तेलंगाना (TS 09 FQ 9999) और दूसरी दिल्ली (DL 6 CM 7097) की. इसका मकसद ट्रैफिक कैमरों, ई-चालान और पुलिस चेकिंग से बचना था. घटना शनिवार रात जुबली हिल्स के रोड नंबर 1 पर हुई, जहां पुलिस ने ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट के लिए कहा तो चालक घबरा गया और गलती से बटन दबा दिया.
View this post on Instagram