IAS के बाद अब IPS अफसरों का ट्रांसफर! लिस्ट तैयार, किन जिलों के एसपी बदलेंगे?

IAS के बाद अब IPS अफसरों का ट्रांसफर! लिस्ट तैयार, किन जिलों के एसपी बदलेंगे?


Last Updated:

Bhopal News: सिवनी, दमोह और आगर मालवा में भी एसपी बदले जा सकते हैं. उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर के पुलिस कप्तान भी बदले जा सकते हैं. कुछ जिलों के एसपी का प्रमोशन हो चुका है. वे अब DIG बन चुके हैं.

Zoom

IPS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जल्द आ सकती है.

रिपोर्ट- सुधीर दीक्षित, भोपाल. मध्य प्रदेश में IAS अफसरों के बाद अब जल्द IPS अफसरों के तबादले भी हो सकते हैं. IPS पोस्टिंग में बड़े पैमाने पर फेरबदल हो सकता है. सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश में IPS अफसरों की तबादला सूची तैयार हो चुकी है. करीब 20 जिलों के एसपी बदले जा सकते हैं. छोटे जिलों के कुछ एसपी को बड़े जिलों की कमान सौंपी जा सकती है. अब 2020 बैच के IPS अफसरों को जिलों की कमान मिल सकती है. अब तक 2019 बैच के IPS अफसर जिलों में एसपी बनाए जा चुके हैं. माना जा रहा है कि शाजापुर, शिवपुरी, डिंडौरी, मंडला के एसपी बदले जा सकते हैं. वहीं छतरपुर, बुरहानपुर, निवाड़ी और नीमच के पुलिस कप्तानों को भी बदलने की तैयारी है.

सूत्रों के अनुसार, दमोह, सिवनी और आगर मालवा में भी एसपी बदले जा सकते हैं. ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर के एसपी भी बदले जा सकते हैं. कुछ जिलों के एसपी प्रमोशन के बाद DIG बन चुके हैं. खंडवा के एसपी मनोज राय, एसपी रेल भोपाल राहुल लोढ़ा, एसपी रेल जबलपुर सिमाला प्रसाद, एसपी भिंड असित यादव और एसपी धार मयंक अवस्थी डीआईजी बन चुके हैं. लिहाजा उन्हें भी बदला जा सकता है.

नई पोस्टिंग मिलना तय
वहीं इसके अलावा रीवा के एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान, डीसीपी भोपाल विवेक सिंह, डीसीपी इंदौर कुमार प्रतीक और एसपी झाबुआ डॉ शिवदयाल भी एक जनवरी को डीआईजी बन चुके हैं और इन्हें भी नई पोस्टिंग मिलना तय है. ऐसे में इन जिलों में भी नए एसपी की तैनाती हो सकती है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.



Source link