आलीराजपुर में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स का स्टॉक जब्त: सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा- 50 की कोल्ड ड्रिंक्स 55 में बेची जा रही थी – alirajpur News

आलीराजपुर में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स का स्टॉक जब्त:  सामाजिक कार्यकर्ता ने कहा- 50 की कोल्ड ड्रिंक्स 55 में बेची जा रही थी – alirajpur News




आलीराजपुर में एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स बेचने वालों पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। बुधवार को राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने शहर के गोदामों और दुकानों पर छापेमारी की। यह पूरी कार्रवाई सामाजिक कार्यकर्ता नितेश अलावा की एक सोशल मीडिया पोस्ट के बाद हुई। उन्होंने शिकायत की थी कि पूरे जिले में धड़ल्ले से एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स बेची जा रही हैं और लोगों से तय कीमत (MRP) से ज्यादा पैसे वसूले जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि आदिवासियों और लोगों की अज्ञानता का फायदा उठाकर उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। 50 की कोल्ड ड्रिंक्स 55 में बेची जा रही है। इन दुकानों और गोदामों पर पड़ा छापा एसडीएम निधि मिश्रा और खाद्य अधिकारी की टीम ने कई जगहों पर जांच की, जिनमें प्रमुख हैं: आर.आर. ग्रुप कैम्पा शुभम जिंसी कोल्ड ड्रिंक्स श्री मार्केटिंग कोल्ड ड्रिंक्स शारणेश्वर टी स्टॉल और अभय एव्हरफ्रेश नमूने लिए गए, स्टॉक जब्त जांच के दौरान टीम को कई जगहों पर एक्सपायरी माल मिला, जिसे तुरंत जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने कोल्ड ड्रिंक्स और मिठाइयों के सैंपल भी लिए हैं, जिन्हें जांच के लिए भोपाल लैब भेजा जा रहा है। एसडीएम निधि मिश्रा ने साफ चेतावनी दी है कि जनता की सेहत के साथ लापरवाही करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link