इतिहास में पहली बार KKR का हुआ ये बुरा हाल, रहाणे की कप्तानी में लगा ‘धब्बा’

इतिहास में पहली बार KKR का हुआ ये बुरा हाल, रहाणे की कप्तानी में लगा ‘धब्बा’


होमखेलक्रिकेट

इतिहास में पहली बार KKR का हुआ ये बुरा हाल, रहाणे की कप्तानी में लगा ‘धब्बा’

Last Updated:

KKR: आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा. केकेआर की यह इस सीजन की चौथी हार है. इसके साथ ही केकेआर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया. आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है, जब केकेआर शुरुआती 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही है.

Zoom

केकेआर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 32 रनों से हार का सामना करना पड़ा. केकेआर की यह इस सीजन की चौथी हार है. इस हार के साथ ही केकेआर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है. आईपीएल इतिहास में यह पहला मौका है जब केकेआर शुरुआती 5 मुकाबलों में एक भी जीत दर्ज करने में नाकाम रही है. इस सीजन केकेआर ने अब तक कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 4 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मुकाबला बेनतीजा रहा है. एमए चिदंबरम क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 160 रन ही बना सकी.

फिन एलन सिर्फ एक रन बनाकर आउट हुए, जबकि सुनील नरेन 17 गेंदों में 24 रन बनाने के बाद खलील अहमद का शिकार बने. केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और वह 17 गेंदों में 24 रन बनाकर पवेलियन लौटे. अंगकृष रघुवंशी भी अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और वह 19 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हुए.

केकेआर ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड.

रिंकू सिंह का भी बल्ला खामोश रहा और वह सिर्फ 6 रन ही बना सके. कैमरून ग्रीन को नूर अहमद ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजा. रोवमैन पॉवेल ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए, जबकि रमनदीप सिंह ने 35 रनों का योगदान दिया. दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए 63 रनों की साझेदारी निभाई, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला पाए. सीएसके की ओर से गेंदबाजी में नूर अहमद का जादू चला और उन्होंने महज 21 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वहीं, अंशुल कंबोज ने 2 विकेट अपने नाम किए.

इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 5 गंवाकर 192 रन बनाए. टीम की तरफ से संजू सैमसन ने 32 गेंदों में 48 रन बनाए. वहीं, आयुष म्हात्रे ने 17 गेंदों में 38 रन बनाए. हालांकि, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ सिर्फ 7 रन ही बना सके. डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 41 रन बनाए. सरफराज खान ने 18 गेंदों में 23 रन बनाए.



Source link