कागजों में पूरी योजनाएं, गांवों तक नहीं पहुंच रहा पानी: उमरिया में लोगों ने की शिकायत, प्रभारी मंत्री बोले-जल निगम परियोजनाओं की होगी जांच – Umaria News

कागजों में पूरी योजनाएं, गांवों तक नहीं पहुंच रहा पानी:  उमरिया में लोगों ने की शिकायत, प्रभारी मंत्री बोले-जल निगम परियोजनाओं की होगी जांच – Umaria News




उमरिया जिले में जल संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। घर-घर नल से पानी पहुंचाने की सरकारी योजना के बावजूद कई गांवों में अभी भी पेयजल की समस्या बनी हुई है। लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान ने जल निगम की सभी परियोजनाओं की जांच के निर्देश दिए हैं। 292 गांवों के लिए बनी थीं जल योजनाएं
जिले में 6 ग्रामीण जल प्रदाय समूह योजनाओं के तहत 292 गांवों में नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया था। इनमें से तीन योजनाएं कागजों में पूरी बताई जा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद कई गांवों में पानी की सप्लाई शुरू नहीं हो सकी है। कई बड़ी परियोजनाएं अधूरी
आकाशकोट परियोजना के तहत 108 गांवों को पानी मिलना है, लेकिन इसका काम अभी केवल 48 प्रतिशत ही पूरा हुआ है। इसे अप्रैल 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। बल्हौड (मानपुर) योजना लगभग 97 प्रतिशत पूरी हो चुकी है, लेकिन तय समय सीमा जून 2026 से पहले भी कई क्षेत्रों में पानी नहीं पहुंच पाया है। कागजों में पूरी, जमीनी हकीकत अलग
करनपुरा-1 और मानपुर की योजनाओं को पूरा बताया गया है, जिनसे क्रमशः 60 और 19 गांवों को लाभ मिलना था। लेकिन जमीनी स्तर पर इन गांवों में भी जल संकट बना हुआ है। इंदवार-1 और मानपुर रेट्रो परियोजनाएं भी मार्च 2025 की समय सीमा तक पूरी नहीं हो सकीं और इनका काम अभी भी लगभग 98 प्रतिशत पर अटका हुआ है। जल निगम अधिकारी बोले-मामले की होगी जांच
लगातार शिकायतों के बाद अब सभी जल योजनाओं की विस्तृत जांच की जाएगी। प्रशासन यह पता लगाएगा कि लगभग पूरी बताई जा रही योजनाओं के बावजूद ग्रामीणों तक पानी क्यों नहीं पहुंच रहा है। जल निगम की अधिकारी पलक जैन ने बताया कि वह शहडोल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं, जिसके कारण कार्य में समय की कमी आ रही है। जिला पंचायत सीईओ अभय सिंह ने कहा कि प्रभारी मंत्री के निर्देशों का पालन किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link