विराट कोहली की पैर पर पट्टी, RCB फैंस की टेंशन बढ़ी, क्या आज खेल पाएंगे मैच?

विराट कोहली की पैर पर पट्टी, RCB फैंस की टेंशन बढ़ी, क्या आज खेल पाएंगे मैच?


होमखेलक्रिकेट

विराट कोहली की पैर पर पट्टी, RCB फैंस की टेंशन बढ़ी, क्या आज खेल पाएंगे मैच?

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु शाम के मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेगी. मैच से पहले उन्होंने विरोधी टीम के कप्तान ऋषभ पंत से मुलाकात की. इस दौरान विराट ने पैर पर पट्टी बांध रखी थी जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी.

Zoom

ऋषभ पंत से मिले विराट कोहली, पैर पर पट्टी बांधे नजर आए

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु की टीम को पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत जरूर मिली लेकिन स्टार खिलाड़ी विराट कोहली चोटिल हो गए. उनके मैदान पर फील्डिंग करने ना आने पर आरसीबी और भारतीय फैंस चिंता में थे. वह टखने की चोट से जूझ रहे हैं. फैंस को इस बात की चिंता थी कि उनकी चोट आईपीएल में आगे मैच खेलने पर ना असर डाले. हालांकि यह उम्मीद की जा रही थी कि दिग्गज बल्लेबाज अगले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ वापसी करेगा. हालांकि इसको लेकर अब तक टीम की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है. मैच से पहले एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में नेट्स और ट्रेनिंग सेशन में विराट कोहली को देख फैंस की टेंशन और बढ़ गई.

एलएसजी के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में कोहली को ट्रेनिंग गियर में चिन्नास्वामी की पिच पर देखा जा सकता है. वह ऋषभ पंत और एलएसजी के मेंटर केन विलियमसन से मिल रहे हैं. आरसीबी के फैंस के लिए एक छोटी चिंता की बात यह है कि कोहली अभी पूरी तरह फिट नहीं हैं. उन्हें अपने पैर पर पट्टी बांधकर ट्रेनिंग करनी पड़ रही है.



Source link