रिपोर्ट- अजय पटवा, उज्जैन. मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज (बुधवार) प्रातःकालीन हुई भस्म आरती और श्रृंगार दर्शन का दिव्य नजारा भक्तों के लिए बहुत खास रहा. बाबा महाकाल का भस्म से किया गया श्रृंगार जीवन के गहरे आध्यात्मिक अर्थ को दर्शाता है. भस्म आरती को देखने मात्र से भक्तों को शांति और ऊर्जा का अनुभव होता है. श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में हर दिन हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं.