माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने बुधवार को कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सागर जिले से करीब 14 विद्यार्थी शामिल हैं। जिनमें रहली की सुप्रिया जैन ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में 7वां स्थान प्राप्त किया है। वहीं ईश्वरवार के रविंद्र पटेल ने नौवां स्थान हासिल किया है। कक्षा 10वीं में सागर जिले के सरकारी स्कूलों में 76.58 प्रतिशत और प्राइवेट स्कूलों में 34.90 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं। रहली में रहने वाली छात्रा सुप्रिया पिता सुमित जैन विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाई करती हैं। उन्होंने कक्षा 10वीं में 98.06 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रदेश में 7वां स्थान और जिले में टॉप किया है। छात्रा सुप्रिया ने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं था कि इतने नंबर आएंगे। लेकिन उनके पिता को पूरा भरोसा था। इसलिए उन्होंने टॉप किया है। सुप्रिया रोजाना नियमित रूप से पढ़ाई करती थीं। माता-पिता के अलावा स्कूल में शिक्षकों ने पढ़ाई में सहयोग किया। स्कूल में 6 घंटे और कोचिंग में 3 घंटों के साथ घर पर भी पढ़ाई करती थी। पढ़ाई के दौरान जन्मदिन भी नहीं मनाया। अब रुकना नहीं है। आगे अच्छी पढ़ाई करना है। कक्षा 12वीं में 99 प्रतिशत से अधिक नंबर लेकर आना है। मैं आईएएस बनना चाहती हूं। किसान के बेटे ने प्रदेश में पाई नौवीं रैंक सागर के ग्राम ईश्वरवारा के हायर सेकंडरी स्कूल में कक्षा 10वीं की पढ़ाई कर रहे छात्र रविंद्र पटेल ने प्रदेश की सूची में नौवां स्थान प्राप्त किया है। रविंद्र के पिता किसान हैं। वह तीन बहनें और दो भाई हैं। रविंद्र घर का सबसे छोटा बेटा है। छात्र रविंद्र ने कहा कि मेरी इस उपलब्धि के पीछे स्कूल के सभी शिक्षकों का योगदान है। वे समय-समय पर मुझे पढ़ाई से जुड़ी पूरी जानकारी और मार्गदर्शन देते रहते थे। रविंद्र ने कहा कि नियमित पढ़ाई करने से यह सफलता मिली है। रविंद्र ने कहा कि वह IIT की परीक्षा पास कर इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर बनना चाहता है। रविंद्र पटेल की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की। पिछले वर्षों में सागर का रिजल्ट
Source link