11वें ओवर की वो 2 गेंदें, जिसने KKR के अरमानों पर फेरा पानी, बना टर्निंग पॉइंट

11वें ओवर की वो 2 गेंदें, जिसने KKR के अरमानों पर फेरा पानी, बना टर्निंग पॉइंट


होमखेलक्रिकेट

11वें ओवर की वो 2 गेंदें, जिसने KKR के अरमानों पर फेरा पानी, बना टर्निंग पॉइंट

Last Updated:

KKR vs CSK Turning Point Noor Ahmed Over: रुतुराज गायकवाड़ ने पारी के 11वें ओवर की जिम्मेदारी नूर अहमद को सौंपी. बस इसी ओवर में केकेआर से मुकाबला काफी दूर चला गया. नूर ने पांचवीं गेंद पर अजिंक्य रहाणे को चलता किया और अगली ही गेंद पर विस्फोटक ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को आउट कर केकेआर की कमर तोड़ दी. यहां से केकेआर को वापसी करना मुश्किल हो गया.

Zoom

नूर अहमद ने दो गेंद में दो विकेट लेकर पलटा मैच.

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के 22वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 32 रन से हरा दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने तो इसके साथ ही अपनी जीत की लय हासिल कर ली, क्योंकि उसने सीजन में लगातार दूसरी बार बाजी मारी है, लेकिन केकेआर की टीम अभी भी पहले दो अंक ढूंढ रही है. केकेआर ने अब तक 5 मुकाबले खेल लिए हैं, लेकिन जीत का खाता तक नहीं खुला है. ऐसा पहली बार हुआ है, जब केकेआर शुरुआती 5 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चेपॉक में खेले गए मुकाबले में एक समय तक केकेआर मैच में बनी हुई थी, लेकिन उनके रन चेज के दौरान पारी के 11वें ओवर की आखिरी दो गेंदे टर्निंग पॉइंट साबित हुईं.

193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में अंशुल कंबोज ने ओपनर फिन एलन को चलता कर केकेआर को बड़ा झटका दिया. स्कोर 29 रन तक ही पहुंच पाया था कि खलील अहमद ने सुनील नरेन के रूप में कोलकाता का दूसरा विकेट गिरा दिया. इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अंगकृष रघुवंशी के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 50 रन जोड़े और पारी को संभाला. 10 ओवर तक केकेआर का स्कोर 81/3 था. रहाणे और रिंकू सिंह क्रीज पर थे. यहां तक केकेआर मुकाबले में बना हुआ था, लेकिन अगला ही ओवर लेकर आए नूर अहमद की दो गेंदों ने केकेआर की हार तय कर दी.

नूर अहमद ने दो गेंद में दो विकेट लेकर पलटा मैच.

दरअसल, ओवर की शुरुआत चार गेंदों पर चार रन बने. पांचवीं गेंद का सामना कर रहे केकेआर के कप्तान रहाणे एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट मारने गए लेकिन रुतुराज गायकवाड़ के हाथों कैच आउट हो गए. रहाणे के बाद क्रीज पर आए कैमरन ग्रीन, लेकिन वो भी एक गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. लगातार गिरे इन दो विकेटों के केकेआर की कमर तोड़कर रख दी और टीम पूरे ओवर खेलकर सिर्फ 160 रन तक ही पहुंच पाई.

नूर ने नाम की बड़ी उपलब्धि
नूर अहमद ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. इस दौरान उन्होंने आईपीएल में 50 विकेट भी पूरे कर लिए. 21 वर्षीय यह स्पिनर आईपीएल में सबसे कम मुकाबलों में 50 विकेट का आंकड़ा छूने के मामले में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. अफगानिस्तान के इस गेंदबाज ने 42 मुकाबलों में इस आंकड़े को छुआ. नूर अहमद ने आईपीएल इतिहास में 23.75 की औसत के साथ 52 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान 2 बार पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा भी किया.

जीत के बाद क्या कहा?
नूर अहमद ने मैच के बाद कहा, ‘सबसे पहले तो, अपनी टीम के लिए योगदान देकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. हां, मैदान पर ओस थी और उमस भी काफी थी, इसलिए मैं बस अपनी उंगलियों को सूखा रखने की कोशिश कर रहा था. इससे मुझे सही जगह पर गेंद डालने में बहुत मदद मिली. बस सारा खेल इसी का था.’ पिच के बारे में इस युवा बॉलर ने कहा, ‘पिच से मैं बहुत खुश हूं. मुझे लगा कि गेंद बल्ले पर ठीक से आ नहीं रही थी और इसी का फायदा उठाना जरूरी था.’ कॉन्फिडेंस के बारे में अहमद ने कहा, ‘इस प्रदर्शन से वाकई बहुत आत्मविश्वास मिलता है. मैं आने वाले मैचों में भी अपनी टीम के लिए इसी तरह पूरी मेहनत करता रहूंगा.’

About the Author

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link