MP में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी, सरकार ने 5% बढ़ाया DA

MP में कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, अप्रैल से बढ़कर आएगी सैलरी, सरकार ने 5% बढ़ाया DA


Last Updated:

मध्य प्रदेश सरकार छठा वेतनमान प्राप्त कर रहे कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है, जब सरकार ने DA पांच फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है. इससे बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

Zoom

मध्य प्रदेश सरकार ने बढ़ाया DA (AI तस्वीर)

रिपोर्ट-रमाकांत दुबे

भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है. मध्य प्रदेश सरकार ने छठा वेतनमान प्राप्त कर रहे करीब 40 हजार कर्मचारियों और अधिकारियों को बड़ी राहत दी है. सरकार ने उनके महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इस संबंध में वित्त विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर दिए हैं. सरकार ने जो भत्ता बढ़ाया है. वह अप्रैल 2026 के वेतन से लागू होगा. इस तरह से कर्मचारियों की अप्रैल की सैलरी बढ़कर आएगी, क्योंकि उसमें बढ़े हुए डीए के पैसे भी शामिल होंगे.

एरियर का भुगतान करेगी मोहन सरकार
DA का लाभ सरकार 1 जुलाई 2025 से देगी. इस तरह से जुलाई 2025 और अप्रैल 2026 के बीच के महीनों के लिए सरकार एरियर देगी. इसके लिए सरकार एरियर का भुगतान करेगी. एरियर के भुगतान को लेकर भी सरकार ने स्पष्ट किया है कि कर्मचारियों को बकाया राशि 6 किस्तों में दी जाएगी. राज्य सरकार सातवां वेतनमान पा रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पहले ही 3 फीसदी बढ़ा चुकी है, जिसमें उनका कुल DA 58 प्रतिशत हो गया है.

पेंशनरों को मिलेगी एकमुश्त राशि
पेंशनरों के लिए राहत की खबर है. उन्हें एरियर का भुगतान एकमुश्त किया जाएगा, जिससे उन्हें तुरंत आर्थिक लाभ मिलेगा. जो कर्मचारी 1 जुलाई 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच रिटायर हो चुके हैं या जिनका निधन हो गया है. उन्हें या फिर उनके परिवार के नामांकित सदस्य को एरियर की पूरी राशि दी जाएगी.

कर्मचारियों को राहत मिलने की उम्मीद
सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत मिलने की उम्मीद है. बढ़ती महंगाई के बीच यह फैसला कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. ताकि वह अपने परिवार की अच्छे से देखभाल कर सकें.



Source link