उज्जैन में अवैध शराब तस्करी, 50 लाख का सामान जब्त: नानाखेड़ा पुलिस ने चार आरोपी पकड़े; लग्जरी कारों से हो रही थी तस्करी – Ujjain News

उज्जैन में अवैध शराब तस्करी, 50 लाख का सामान जब्त:  नानाखेड़ा पुलिस ने चार आरोपी पकड़े; लग्जरी कारों से हो रही थी तस्करी – Ujjain News




उज्जैन में नानाखेड़ा पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 50 लाख रुपए मूल्य की अवैध सामग्री जब्त की है। पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में 44 पेटी अवैध शराब, दो लग्जरी कारें और फर्जी नंबर प्लेट के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इंदौर से उज्जैन और गुजरात तक फैले एक शराब तस्करी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस को यह सफलता अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चेकिंग के दौरान मिली। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नानाखेड़ा पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर घेराबंदी कर यह कार्रवाई की। पहली कार्रवाई इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र में की गई। यहां पुलिस ने एक XUV700 कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें से 23 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (बैगपाइपर ब्रांड) और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुईं। दूसरी कार्रवाई इंदौर रोड पर शनि मंदिर ब्रिज के नीचे की गई। इस स्थान पर एक स्कॉर्पियो N वाहन से 21 पेटी अवैध शराब (बैगपाइपर ब्रांड) जब्त की गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी इंदौर से शराब लाकर उज्जैन और गुजरात में ऊंचे दामों पर बेचते थे। पुलिस से बचने के लिए वे फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सचिन (पिता गोपाल राव, 25 वर्ष), यस चित्तौड़ा (पिता विनोद चित्तौड़ा, 21 वर्ष), साहिल और मनीष माली (पिता संतोष माली, 23 वर्ष) तथा चंद्रशेखर उर्फ मेडिकल (पिता नंद किशोर, 24 वर्ष) के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी उज्जैन के निवासी हैं। कुल मिलाकर, पुलिस ने 44 पेटी अवैध शराब (लगभग 379.72 बल्क लीटर), दो लग्जरी वाहन और फर्जी नंबर प्लेट सहित लगभग 50.26 लाख रुपए की सामग्री जब्त की है।



Source link