नाड़े से रेप के आरोपी ने थाने में लगाई फांसी: रतलाम में 16 साल की बेटी ने लगाया था आरोप; मां के साथ आकर की थी शिकायत – Ratlam News

नाड़े से रेप के आरोपी ने थाने में लगाई फांसी:  रतलाम में 16 साल की बेटी ने लगाया था आरोप; मां के साथ आकर की थी शिकायत – Ratlam News




रतलाम के नामली थाने में रेप के एक आरोपी ने हवालात में फांसी लगा ली। मृतक के खिलाफ उसी के 16 साल की बेटी ने रेप का केस दर्ज कराया था। बंदी गृह में फांसी लगाने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक नामली थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था। बुधवार शाम मृतक की 16 साल की बेटी ने रेप का आरोप लगाया था। इसके बाद नामली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर बुधवार रात करीब 9.40 बजे गिरफ्तार किया था। रात 2.30 बजे तक आरोपी हवालात में बैठा हुआ सीसीटीवी में दिखाई दिया। सुबह 4 बजे बंदी गृह के इंचार्ज नारायण जादौन ने सीसीटीवी में देखा। तो आरोपी एक साइड फांसी लगा हुआ बेसुध दिखा। तभी हवालात में आकर देखा तो पानी के पाइप से अपने लोअर के नाड़े से फांसी लगा रखी थी। सुबह जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। कागजी कार्रवाई कर शव को मेडिकल कॉलेज भेजा।



Source link