नीमच में कल 4 घंटे बिजली कटौती: झांझरवाड़ा फीडर पर सुबह 6 बजे से बंद रहेगी सप्लाई; स्टेशन रोड सहित कई इलाके प्रभावित – Neemuch News

नीमच में कल 4 घंटे बिजली कटौती:  झांझरवाड़ा फीडर पर सुबह 6 बजे से बंद रहेगी सप्लाई; स्टेशन रोड सहित कई इलाके प्रभावित – Neemuch News




नीमच के झांझरवाड़ा फीडर पर शुक्रवार को आवश्यक लाइन मेंटेनेंस किया जाएगा। इसके चलते सुबह 6 बजे से सुबह 10 बजे तक कुल चार घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सहायक यंत्री महेश ठाकुर ने बताया कि रखरखाव कार्य की स्थिति को देखते हुए कटौती के समय को घटाया या बढ़ाया जा सकता है। कृष्णा नगर और स्टेशन रोड सहित कई इलाके प्रभावित बिजली कटौती से शहर के कृष्णा नगर, सिद्धि विनायक कॉलोनी, दुर्गा ऑयल मील, मंडी प्रांगण और स्टेडियम क्षेत्र प्रभावित होंगे। इसके साथ ही बंगला नंबर 59, बंगला नंबर 60 का कुछ हिस्सा, स्विमिंग पूल क्षेत्र और बेनीवाल के कुएं तक बिजली गुल रहेगी। स्टेशन रोड और प्रमुख कॉलोनियों में हाेगी कटौती लाइन मेंटेनेंस के दौरान रेलवे फाटक, स्टेशन रोड, चमड़ा कारखाना, एकता कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, ईदगाह के पीछे और फ्रेंड्स कॉलोनी जैसे प्रमुख रहवासी इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। विभाग ने मेंटेनेंस कार्य के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।



Source link