नेपानगर में 80 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण: सड़क, पुलिया और पंचायत भवन से गांवों में आवागमन व सुविधाएं बढ़ाने पर जोर – Burhanpur (MP) News

नेपानगर में 80 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन-लोकार्पण:  सड़क, पुलिया और पंचायत भवन से गांवों में आवागमन व सुविधाएं बढ़ाने पर जोर – Burhanpur (MP) News




बुरहानपुर में नेपानगर विधायक मंजू दादू ने गुरुवार को लगभग 80 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इन कार्यों से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और सामाजिक-सामुदायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर विधायक मंजू दादू ने कहा कि नेपानगर विधानसभा में सड़क, पुलिया, पंचायत भवन और सामुदायिक संरचनाओं के लिए लगातार प्रस्ताव भेजे जा रहे हैं। उन्होंने संकल्प दोहराया कि क्षेत्र का कोई भी गांव विकास से अछूता नहीं रहेगा और हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ग्रामीणों ने इन सौगातों के लिए विधायक मंजू दादू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विधायक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन आसान होगा और सामाजिक-सामुदायिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी। गांवों में बनेंगी सड़कें और पुलिया
जिन प्रमुख कार्यों का भूमिपूजन या लोकार्पण किया गया, उनमें ग्राम पंचायत भौराघाट में 10 लाख का सीसी रोड, साईंखेड़ाकलां नांदुराकलां में 10 लाख का पुलिया निर्माण, नांदखेड़ा में 11 लाख का पुलिया निर्माण, सिंधखेड़ाकलां में 20 लाख के ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण, गुलई गोपालपुरा में 4 लाख का चबूतरा निर्माण, महलगुराडा में 10 लाख का सीसी रोड, देवरीमाल नेवरीकलां में 10 लाख का पुलिया निर्माण और सुखपुरी में 5 लाख का सभा मंडप निर्माण शामिल हैं। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य अशोक पटेल, भाजपा जिला महामंत्री संजय जाधव, खकनार मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी, डोईफोड़िया मंडल अध्यक्ष संदीप परिहार, दर्यापुर मंडल अध्यक्ष गणेश पाटील, जनपद पंचायत खकनार उपाध्यक्ष प्रतिनिधि निलेश चौकसे, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शालिक पाटील, जनपद सदस्य प्रतिनिधि राजू वाघमारे, हरि राठौड़, विजय चौधरी, विनोद पाटील, शुभम चौकसे, ऋतुराज नायक, राजवीर राठौड़ सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।



Source link