Last Updated:
Gwalior News: ग्वालियर के चंबल अंचल में एक शख्स मिठाई की आड़ में लाखों का अवैध माल की तस्करी कर रहा था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसके पीछे गई, और मिठाई के डिब्बे को खोलकर देखा तो पुलिस के भी होश उड़ गए. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और उसके गिरोह का पता लगाने में जुट गई है.
मिठाई के डिब्ले में गांजा तस्कर करते पकड़ा गया शख्स
ग्वालियर. ग्वालियर के चंबल अंचल में एक शख्स मिठाई की आड़ में ऐसा काम कर रहा था जिसकी हकीकत सामने आने के बाद सबको हिलाकर रख दिया है. वह रोज मिठाई का डिब्बा लेकर जाता था लेकिन डिब्बे में मिठाई की जगह लाखों का अवैध माल होता था. टेकनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जब उसका पीछा किया और उसके घर और मिठाई पैकेट की जांच की तो पुलिस के भी होश उड़ गए.
आपको बता दें कि ग्वालियर चंबल अंचल में मिठाई की आड़ में गांजा बेचने का मामला सामने आया है. जहां टेकनपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो मिठाई के डिब्बों की आड़ में लाखों का गांजा सप्लाई करता था. जिसके बाद इस मामले ने तोड़ पकड़ लिया है. जिसके बाद हरकत में आई और गिरोह की तलाश में जुट गई है.
क्या था पूरा मामला
दरअसल, टेकनपुर चौकी प्रभारी IPS मनोज कुमार की टीम ने नाकेबंदी में गांजा तस्कर को दबोचा है. टीम ने टेकनपुर निवासी मोनू झा की दुकान पर छापा मारा जहां पुलिस को साढ़े नौ किलो गांजा मिला है. पुलिस आरोपी को लेकर उसके घर पहुंची, जहां अंदर की तलाशी ली तो मिठाई के पैकेट में भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ. डिब्बे में मिठाई के बीच एक लाख रुपए कीमत का गांजा रखा था. पुलिस ने मोनू झा के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पुलिस अब आरोपी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है.
इस मामले को लेकर शहर में प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. शहर में बड़े नशे को लेकर प्रशासन लगातार सख्त कदम उठाता रहता है लेकिन फिर भी तस्करों की हिम्मत नहीं टूट रही है. हालांकि, पुलिस अब इसकी जांच पड़ताल में जुट गई है और आरोपी से उसेके गिरोह के बार में पूछताछ कर रही है.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें