लियोनेल मेसी पर धोखाधड़ी का मुकदमा, 70 लाख डॉलर के अनुबंध के उल्लंघन का आरोप

लियोनेल मेसी पर धोखाधड़ी का मुकदमा, 70 लाख डॉलर के अनुबंध के उल्लंघन का आरोप


Last Updated:

Lionel Messi: लियोनेल मेसी पर मियामी की विड म्यूजिक ग्रुप ने 70 लाख डॉलर के अनुबंध उल्लंघन और धोखाधड़ी का मुकदमा किया, आरोप है कि वेनेजुएला के खिलाफ मैच में मेसी नहीं खेले

ख़बरें फटाफट

Zoom

लियोनेल मेसी

मियामी: स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी पर मियामी स्थित एक ‘इवेंट प्रमोटर’ ने मुकदमा दायर किया है, जिसका कहना है कि इस दिग्गज खिलाड़ी ने पिछले साल एक प्रदर्शनी मैच में अनुपस्थित रहकर 70 लाख डॉलर के अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन किया है.

अदालती रिकॉर्ड के अनुसार विड म्यूजिक ग्रुप ने पिछले महीने मियामी-डेड सर्किट कोर्ट में मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल संघ (एएफए) के खिलाफ धोखाधड़ी और अनुबंध के उल्लंघन का मुकदमा दायर किया था.

मेसी और एएफए ने इस संबंध में टिप्पणी के लिए भेजे गए सवालों का तुरंत कोई जवाब नहीं दिया.

मेसी को महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है, वह मेजर लीग सॉकर क्लब इंटर मियामी और अर्जेंटीना की राष्ट्रीय टीम दोनों के लिए खेलते हैं और प्रशंसक उन्हें खेलते हुए देखने के लिए अक्सर बहुत अधिक कीमत चुकाते हैं.

मुकदमे के अनुसार विड ने पिछले साल गर्मियों में अर्जेंटीना के वेनेजुएला और प्यूर्टोरिको के खिलाफ होने वाले मैत्री मैचों के लिए एएफए के साथ एक समझौता किया था. विड का दावा है कि मेसी को प्रत्येक मैच में कम से कम 30 मिनट खेलना था, बशर्ते कि वह घायल न हों. मेसी वेनेजुएला के खिलाफ मैच में नहीं खेले थे.

About the Author

Anshul Talmale

अंशुल तलमले फरवरी 2025 से नेटवर्क18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर की जर्सी पहनकर स्पोर्ट्स डेस्क की कप्तानी कर रहे हैं. जबरदस्त स्ट्राइक रेट के साथ पिछले एक दशक से उनकी नाबाद पारी जारी है. अपनी ऑलराउंड क्षमता के…और पढ़ें



Source link