हरीश चौधरी बोले:महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना सही नहीं: कांग्रेस प्रभारी ने कहा: महिला बिल को बीजेपी विवादों में डालकर रोकना चाहती है – Bhopal News

हरीश चौधरी बोले:महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ना सही नहीं:  कांग्रेस प्रभारी ने कहा: महिला बिल को बीजेपी विवादों में डालकर रोकना चाहती है – Bhopal News




महिला आरक्षण, परिसीमन और लोकसभा विधानसभाओं में सीटें बढ़ाने को लेकर संसद का विशेष सत्र गुरुवार से बुलाया गया है। विपक्ष केन्द्र सरकार की मंशा पर सवाल उठा रहा है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने भोपाल में भास्कर से कहा कि मोदी सरकार महिला आरक्षण को विवादों में डालकर इसे लागू होने से रोकना चाहते हैं। महिला आरक्षण लागू हो चुका
हरीश चौधरी ने भास्कर से कहा- महिला आरक्षण बिल देश में लागू हो चुका है। भारतीय जनता पार्टी और नरेन्द्र मोदी महिला आरक्षण को विवादों के में लाने के मकसद से परिसीमन और सीटों की वृद्धि से जोड़कर विवाद उत्पन्न करना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि महिला आरक्षण जो लागू हो चुका है। उसमें इन विवादों को नहीं जोड़ना चाहिए। परिसीमन अलग बात है और सीटों की वृद्धि अलग बात है। इनकी मंशा महिला आरक्षण को विवादों में डालकर उसे रोकने की है। वो कांग्रेस पार्टी कभी नहीं होने देगी। जनगणना महिला आरक्षण में आधार ही नहीं
हरीश चौधरी ने कहा- कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि जब महिला आरक्षण लागू हो चुका है तो इसमें विवाद करना तर्कसंगत बात नहीं हैं। ये 2011 की जनगणना के आधार पर करना ये तो परिसीमन है। महिला आरक्षण के लिए 2011 या 2021 की जनगणना आधार ही नहीं हैं। ये भ्रांति नहीं फैलानी चाहिए। महिला आरक्षण 2027 को लागू होगा ये संसद तय कर चुका है और ये कानून बन चुका है। इसे विवादों में लेकर नहीं आना चाहिए।
कांग्रेस प्रभारी ने कहा- कांग्रेस पार्टी की मांग है कि महिला आरक्षण को परिसीमन और सीट वृद्धि से नहीं जोड़ना चाहिए। परिसीमन अलग विषय है। महिला आरक्षण को विवादों में डालकर उसे न रोकें।



Source link