Last Updated:
Rajgarh Child Marriage News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से बाल विवाह का एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है. भोजपुर थाना क्षेत्र के देवाखेड़ी गांव में महज 9 साल के एक लड़के की शादी 8 साल की बच्ची से कर दी गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायल होने लगा जिसके बाद प्रशान हरकर में आया और तुंरत कार्रावाई शुरू की. यह घटना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि समाज में अब भी मौजूद कुप्रथाओं को उजागर करती है.
बाल विवाह की प्रतीकात्मक एआई फोटो
राजगढ़. मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र में बाल विवाह का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 9 साल के लड़के की शादी 8 साल की बच्ची से करा दी गई. जिसका वीडियो तेजी से सोशिल मीडिया पर वायरल होने लगा, जिसके बाद प्ररशासन को इसकी भनक लगी. राजगढ़ से सामने आया यह मामला समाज को झकझोर देने वाला है. बाल विवाह कराना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन भी है.
वीडियो वायरल होने के बाद थाना भोजपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग की शिकायत पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की धारा 10 और 11 के तहत मामला दर्ज किया गया. इस मामले में माता-पिता ही नहीं कई लोगों को आरोपी बनाया गया है. जिसमें टेंट संचालक, घोड़ी वाला, हलवाई, पंडित और प्रिंटिंग प्रेस संचालक तक शामिल है.
पुलिस को किया गया गुमराह
बाल विवाह की सूचना मिलने पर महिला एंव बाल विकास विभाग और पुलिस टीम एक दिन पहले गांव पहुंची, लेकिन परिवार ने दूसरा दूल्हा दिखाकर टीम को गुमराह कर दिया. शादी में हल्दी, मेहंदी, वर निकासी और बारात-सभी रस्में धूमधाम से हुई पूरी की गईं. 9 साल के बच्चे की बारात देवाखेड़ी गांव पहुंची और पूरे रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया. प्रशासन को इसकी जानकारी तब लगी जब शादी की वोडियो सोशल मीडिया पर डाली गई और रील वायरल हो गई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और तुरंत केस दर्ज किया गया.
प्रशासन की बड़ी चूक उजागर
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और ग्राम चौकीदार की मौजूदगी में मौके पर जांच कर बाल विवाह की पुष्टि की गई. सूचना के बावजूद शादी न रुक पाना प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है. बच्चों के हित में कार्रवाई प्रशासन ने बच्चों के सर्वोत्तम हित को ध्यान में रखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. सवाल बड़ा है: आखिर सूचना के बाद भी बाल विवाह कैसे हो गया? क्या जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी या मामला ठंडा पड़ जाएगा?
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें