Last Updated:
Naman Tiwari touched Virat Kohli feet: लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज नमन तिवारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. आरसीबी के खिलाफ मैच के बाद विराट कोहली से बात करते हुए नमन तिवारी ने उनके पैर छुए. इसके बाद आरसीबी के दिग्गज विराट कोहली का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
नमन तिवारी ने छुए विराट कोहली के पैर
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस समय आईपीएल 2026 में धूम मचा रहे हैं. आरसीबी के खेल रहे विराट कोहली अपने प्रचंड फॉर्म में हैं. लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ अपने पिछले मैच में भी विराट कोहली ने 49 रनों की दमदार पारी खेली. विराट की शानदार प्रदर्शन से आरसीबी ने 29 गेंद रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया. आरसीबी और लखनऊ के बीच जब ये मुकाबला खत्म हुआ तो कुछ युवा खिलाड़ी विराट कोहली से बात करने पहुंचे.
इस दौरान लखनऊ के प्लेयर नमन तिवारी का एक भावुक पल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. मैच के बाद बातचीत के दौरान अनकैप्ड नमन तिवारी ने कोहली के पैर छूकर उन्हें चौंका दिया. बता दें कि अपने से बड़े और सीनियर का पैर छुना भारत में सम्मान दिखाने का पारंपरिक तरीका है और अक्सर आशीर्वाद लेने के लिए ऐसा किया जाता है.
A Heartwarming gesture by Naman Tiwari.❣️