MP News: मध्य प्रदेश की किस्मत बहुत जल्द बदलने जा रही है. क्योंकि, अब एमपी के सभी 55 जिलों को जोड़ने के लिए 6 एक्सप्रेस-वे बनने जा रहे हैं. इन इकोनॉमिक कॉर्रिडोर की कुल लंबाई 3,368 किलोमीटर रखी गई है. प्रदेश सरकार साल 2028 के अंत तक की तय डेडलाइन के तहत विंध्य से लेकर बुंदेलखंड और मालवा-निमाड़ अंचल से नर्मदा तक, साथ ही बालाघाट से बैतुल तक यानी प्रदेश के हर कोने को 6 एक्सप्रेस-वे कॉर्रिडोर से जोड़ने जा रही है. इसका लक्ष्य पूरे प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी को बढ़ाना है. एमपी सरकार 3,368 km लंबा इकोनॉमिक कॉरिडोर का जाल बिछाने जा रही है] जिसकी डेडलाइन साल 2028 रखी गई है.
ये 6 आर्थिक कॉर्रिडोर लिखेंगे नई विकास गाथा
एमपी में प्रस्तावित 6 आर्थिक कॉर्रिडोर प्रदेश की नई विकास गाथा लिखने जा रहे हैं. जिनकी कुल लंबाई 3,368 किमी रहेगी और इस प्रोजेक्ट लागत 36,483 करोड़ रुपए आने का अनुमान है. इन 6 एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद पूरा प्रदेश के तेज रफ्तार रोड इंफ्रा से जुड़ जाएगा.
1. विंध्य एक्सप्रेस-वे: इससे भोपाल सीधे सिंगरौली और रीवा से जुड़ जाएगा. यह एक्सप्रेस-वे भोपाल से होते हुए सागर, दमोह, कटनी और रीवा के साथ 10 जिलों से होकर गुजरेगा. इसकी कुल लंबाई 676 km रहेगी और इस प्रोजेक्ट की लागत ₹3,809 करोड़ आने की उम्मीद है.
2. मालवा-निमाड़ विकासपथ: इससे मंदसौर, उज्जैन, इंदौर, खंडवा और बुरहानपुर सीधे जुड़ जाएंगे. इसके लिए गरोठ और उज्जैन के बीच 136 km लंबे रूट और इंदौर-बुरहानपुर के बीच 215 km के रूट पर पहले से काम जारी है. इस प्रोजेक्ट की कुल लंबाई 450 km और लागत ₹7,972 करोड़ है. जिसकी डेडलाइन दिसंबर 2027 रखी गई है.
3. अटल प्रगतिपथ: यह दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से शुरू होकर बुंदेलखंड कॉर्रिडोर से जोड़ा जाएगा. इससे श्योपुर, मुरैना, भिंड संग कई जिलों को सीधे फायदा मिलेगा. इस प्रगतिपथ की कुल लंबाई 299 km तय है. इस प्रोजेक्ट का काम पहले से ही जारी है.
4. बुंदेलखंड विकासपथ: भोपाल, रायसेन, विदिशा, सागर और छतरपुर को कनेक्ट करेगा. इस विकासपथ की टोटल लंबाई 330 km और लागत ₹3,357 km रहेगी.
5. मध्यभारत विकासपथ: इसकी कुल लंबाई 746 km रहेगी. यह एक्सप्रेस-वे भीम बैठिका, भोपाल से सटे भोजपुर, सांची, उदयगिरी, चंदेरी, ओरछा और दतिया के प्रसिद्ध टूरिस्ट पॉइंट को जोड़ेगा. इसके साथ ही मुरैना से बैतुल के बीच सीधा लिंक भी बनेगा.
6. नर्मदा प्रगतिपथ: इसकी कुल लंबाई 867 km रहेगी और ये एक्सप्रेस-वे झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, जबलपुर, डिंडौरी से होकर गुजरेगा. इतना ही नहीं यह इकोनॉमिक कॉर्रिडोर बिलासपुर और रायपुर से गुजरात तक जुड़ेगा.