खरीदारी के लिए जा रहा था परिवार, रास्ते में हुई ने मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत

खरीदारी के लिए जा रहा था परिवार, रास्ते में हुई ने मारी टक्कर, मां-बेटे की मौत


Last Updated:

Khandwa News:खंडवा जिले के मुंडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार दोपहर थार और बलेनो कार की आमने-सामने टक्कर हो गई.इस हादसे में जलवा गांव निवासी सुमन बाई (58 वर्ष) और उनका बेटा सौरभ राठौर (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई.परिवार शादी की खरीदारी करने मुंडी जा रहा था

Zoom

थार और बलेनो की टक्कर में मां-बेटे की मौत

खंडवा जिले के मुंडी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे थार और बलेनो कार की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. इस दुर्घटना में जलवा गांव निवासी सुमन बाई (58 वर्ष) और उनका बेटा सौरभ राठौर (28 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई. परिवार की बेटी सरिका राठौर समेत तीन अन्य घायल हो गए.

परिवार सरिका राठौर की शादी की खरीदारी करने मुंडी जा रहा था. सरिका की शादी 21 अप्रैल को तय थी, जिसके चलते पूरा माहौल खुशी से भरा हुआ था, लेकिन हादसे ने एक पल में शोक में बदल दिया. सौरभ राठौर बलेनो चला रहे थे. कार में उनकी मां सुमन बाई, बहन सरिका राठौर, चाचा रविंद्र और अन्य रिश्तेदार सवार थे. कार रविंद्र के साले रविंद्र (दिनेश के बेटे, देशगांव निवासी) की थी, जिसे बुधवार दोपहर ही खरीदा गया था.

थार और बलेनो की टक्कर में मां-बेटे की मौत
थार सनावद क्षेत्र का प्रमुख पार्टी के नेता लवकुश रौठरा चला रहा था. परिजनों ने आरोप लगाया कि यह साधारण दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है. दो दिन पहले पूर्व सरपंच के परिजनों ने लवकुश रौठरा के खिलाफ मुंडी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि लवकुश उनकी बेटी सरिका की शादी में रुकावट डाल रहा था. लक्की (सरिका के चाचेरे भाई) ने बताया कि लवकुश बहन के पीछे पड़ा हुआ था. उसने घर आकर धमकी दी थी कि दूसरी जगह शादी नहीं होने दूंगा. इसी शिकायत पर पुलिस ने बयान के लिए बुलाया था. इसलिए ताई, बहन सरिका, भाई रविंद्र और रविंद्र के साले के पिता दिनेश थाने की ओर जा रहे थे.

बेटी समेत तीन घायल
हादसे की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि बलेनो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद खंडवा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. मुंडी पुलिस ने लवकुश रौठरा को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है कि टक्कर दुर्घटना थी या जानबूझकर की गई। शवों का पोस्टमॉर्टम पूरा होने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा.यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है. परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं. सड़क दुर्घटनाएं अक्सर छोटी-छोटी लापरवाहियों से होती हैं, लेकिन जब इसमें व्यक्तिगत रंजिश शामिल हो तो स्थिति और गंभीर हो जाती है. स्थानीय प्रशासन से सड़क सुरक्षा पर सख्ती बरतने की अपील की जा रही है



Source link