Last Updated:
Prahlad Singh Patel: मध्य प्रदेश के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आंध्र प्रदेश के तिरुपति बाला जी मंदिर में एक साथ 140 लोगों के लिए वीआईपी दर्शन के लिए पत्र लिखा है. इसके बाद सत्ता के गलियारों में इस पर चर्चा तेज हो गई है, जहां VIP ब्रेक दर्शन की व्यवस्था कुछ खास लोगों या उनकी सिफारिश पर चुनिंदा लोगों को ही मिलती है, लेकिन यहां पर उन्होंने एक साथ 100 से ज्यादा लोगों के लिए VIP दर्शन का आग्रह किया है.
प्रहलाद सिंह पटेल ने 140 लोगों के लिए मांगा VIP दर्शन
रिपोर्ट-रमाकांत दुबे
Prahlad Singh Patel VIP Darshan Letter: प्रहलाद सिंह पटेल मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री हैं. वह भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं और जमीनी नेता माने जाते हैं. वह आंध्र प्रदेश के तिरुपति बाला जी मंदिर में 140 लोगों के साथ VIP दर्शन करना चाहते हैं. इसका आधिकारिक पत्र भी सामने आया है. बताया गया है कि वह 5 अलग-अलग ग्रुप में 140 लोगों के साथ दर्शन करना चाहते हैं. लेकिन अब इस पर सियासत भी शुरू हो गई है, जहां कांग्रेस ने इस पर सवाल उठाए हैं.
कांग्रेस ने साधा निशाना
कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि भगवान के आगे भी VIP समझते हैं. मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जो लेटर तिरुपति बोर्ड को लिखा है. उन्होंने वह पत्र भी शेयर किया है.
#BJP के लीडर्स भगवान के सामने भी खुद को VIP ही मानते हैं.उन्होंने तिरूपति बोर्ड के CEO को चिट्ठी लिखी है कि उन्हें अपने परिवार के 140 सदस्यों साथ तिरूपति बाला जी के वी आई पी दर्शन करने हैं… pic.twitter.com/JoID30SR2T