लाखों में थी एक रन की कीमत…अब जाकर ‘ग्रीन’ हुई केकेआर की किस्मत

लाखों में थी एक रन की कीमत…अब जाकर ‘ग्रीन’ हुई  केकेआर की किस्मत


होमखेलक्रिकेट

लाखों में थी एक रन की कीमत…अब जाकर ‘ग्रीन’ हुई केकेआर की किस्मत

Last Updated:

Cameron Green 79 run innings: कैमरन ग्रीन आलोचकों को करारा जवाब दिया है. ग्रीन ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार पारी खेलकर कोलकाता नाइटराइडर्स को 180 के स्कोर पर पहुंचाया. उनकी 79 रन की पारी कई मायनों में खास है क्याेंकि ग्रीन ने दबाव के क्षण में यह बेमिसाल पारी खेली. कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में खरीदा था. इस शतक से पहले उनका प्रदर्शन इस आईपीएल में औसत से भी नीचे दर्जे का रहा था.

Zoom

कैमरन ग्रीन ने केकेआर के लिए खेली 79 रन की पारी.

नई दिल्ली. कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2026 की सबसे बड़ी पहेली बन चुके कैमरन ग्रीन ने आखिरकार गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलकर अपनी लय हासिल कर ली. आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी के रूप में 25.20 करोड़ रुपये में खरीदे गए ग्रीन पर अपनी कीमत को सही साबित करने का भारी दबाव था. इस ऐतिहासिक पारी से पहले उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और वे टीम की सबसे कमजोर कड़ी नजर आ रहे थे. शुरुआती 5 पारियों में उनके बल्ले से केवल 56 रन निकले थे, जिससे उनके हर एक रन की कीमत लाखों में आंकी जा रही थी और आलोचक उनकी फॉर्म पर लगातार सवाल उठा रहे थे.

कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी के दौरान कैमरन ग्रीन ने संकटमोचक की भूमिका निभाते हुए 55 गेंदों में 79 रनों की बेहद जरूरी पारी खेली. एक समय केकेआर का स्कोर 15 ओवर में 148/5 था और टीम गहरे दबाव में नजर आ रही थी. ऐसे में ग्रीन ने सूझबूझ भरी बल्लेबाजी करते हुए न केवल विकेट गिरने के सिलसिले को रोका, बल्कि टीम को एक सम्मानजनक योग तक पहुंचाया. उनकी इस सधी हुई पारी ने केकेआर को मैच में वापसी का मौका दिया.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ 55 गेंदों पर सात चौकों और चार छक्कों की मदद से कैमरन ग्रीन (Cameron Green) ने 79 रन की पारी खेली. उन्होंने न केवल टीम की उम्मीदों को जिंदा किया है, बल्कि आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है. केकेआर ने जिस भरोसे के साथ उन पर दांव खेला था, इस मैच से पहले वह भरोसा टूटता नजर आ रहा था क्योंकि उनके बल्ले और गेंद दोनों से प्रभाव शून्य था. हालांकि, इस शानदार पारी ने ग्रीन को ‘फ्लॉप शो’ के टैग से बाहर निकाल दिया है. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या ग्रीन इस फॉर्म को बरकरार रखते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स को कहां तक पहुंचा पाते हैं.

कैमरन ग्रीन ने केकेआर के लिए खेली 79 रन की पारी.

असली धमाका 31 से 40 गेंदों के बीच देखने को मिला
कैमरन ग्रीन की पारी का विश्लेषण किया जाए तो साफ होता है कि उन्होंने अपनी पारी को बेहद सधे हुए अंदाज में आगे बढ़ाया. शुरुआती 20 गेंदों में उन्होंने केवल 17 रन बनाकर खुद को क्रीज पर सेट किया, लेकिन असली धमाका 31 से 40 गेंदों के बीच देखने को मिला, जहां उन्होंने गियर बदलते हुए ताबड़तोड़ 35 रन कूट डाले. ग्रीन का दबदबा स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ साफ नजर आया, जिनके सामने उन्होंने 183.33 के स्ट्राइक रेट से 18 गेंदों में 33 रन बटोरे. वहीं, तेज गेंदबाजों के खिलाफ उन्होंने संयम और आक्रामकता का तालमेल बिठाते हुए 37 गेंदों में 46 रनों का योगदान दिया.

ग्रीन ने ‘ऑन साइड’ को अपना मुख्य हथियार बनाया
मैदान के चारों ओर रन बनाने के बजाय आज ग्रीन ने ‘ऑन साइड’ को अपना मुख्य हथियार बनाया. उन्होंने अपनी पारी के 64 रन (39 गेंद) केवल ऑन साइड की दिशा में ही बटोरे, जहां उनका स्ट्राइक रेट 164.1 का रहा. इसके विपरीत, ऑफ साइड में उन्होंने मात्र 14 रन बनाए और स्ट्रेट ज़ोन में केवल एक रन ही उनके खाते में आया. उनकी इस पारी में कुल 7 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे, जिसने गुजरात के गेंदबाजों को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया और केकेआर के फैंस को झूमने का मौका दे दिया.

About the Author

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link