सीहोर SBI बैंक के AC कंप्रेसर में लगी आग: धुआं निकलने के बाद लपटें उठीं, स्टाफ ने बुझाया, कोई हताहत नहीं – Sehore News

सीहोर SBI बैंक के AC कंप्रेसर में लगी आग:  धुआं निकलने के बाद लपटें उठीं, स्टाफ ने बुझाया, कोई हताहत नहीं – Sehore News




सीहोर के इंग्लिशपुरा स्थित स्टेट बैंक (SBI) में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बैंक के एयर कंडीशनर (AC) से अचानक धुआं निकलने लगा, जिसके बाद उसके कंप्रेसर में आग लग गई। बैंक स्टाफ की त्वरित कार्रवाई से बड़ा नुकसान होने से बच गया। यह घटना उस समय हुई जब बैंक में सामान्य कामकाज चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एसी से धुआं निकला और फिर हल्की लपटें उठने लगीं। बैंक कर्मचारियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे आग फैलने से रुक गई। शहर में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है और पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि बैंक का एसी कई दिनों से लगातार चल रहा था, जिससे उस पर अत्यधिक दबाव था। ओवरहीटिंग मानी जा रही वजह
मशीनों में इस तरह आग लगने के कई तकनीकी कारण हो सकते हैं, जिनमें ओवरलोडिंग, रखरखाव की कमी या वोल्टेज में उतार-चढ़ाव शामिल हैं। लगातार घंटों तक चलने से कंप्रेसर का तापमान बढ़ सकता है, और समय पर सर्विसिंग न होने से धूल वेंटिलेशन को बाधित कर सकती है। गनीमत रही कि घटना के समय बैंक में मौजूद ग्राहकों और कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बैंक स्टाफ की सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया ने एक संभावित बड़े हादसे को टाल दिया।



Source link