पगारा डेम के रास्ते में दिखा तेंदुआ: ग्रामीणों ने बनाया वीडियो इलाके में दहशत मवेशियों की भी जान को खतरा – Morena News

पगारा डेम के रास्ते में दिखा तेंदुआ:  ग्रामीणों ने बनाया वीडियो इलाके में दहशत मवेशियों की भी जान को खतरा – Morena News




जौरा क्षेत्र के पगारा डेम के रास्ते में ग्रामीणों को एक तेंदुआ सड़क पर घूमता दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बना लिया। तेंदुआ दिखने की खबर आग की तरह फैल गई
ग्रामीण दहशत में है और अपने मवेशियों को अब घरों के अंदर बांध रहे है। पहले भी इस क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था जिसने कई बार पालतू मवेशियों का शिकार किया था। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी है। जौरा से पगारा डेम के रास्ते में दिखा पगारा गांव के ग्रामीण अपनी गाड़ी से जौरा में काम खत्म कर वापस पगारा गांव जा रहे थे तभी डेम के पास ग्रामीणों को सड़क पर घूमता हुआ तेंदुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने अपनी गाड़ी की हेड लाइट की रोशनी में तेंदुओं का वीडियो बनाया। दहशत ने ग्रामीण पगारा क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीण जितेंद्र ने बताया कि तेंदुआ पहले भी इस क्षेत्र में आता रहा है कई बार चारा चरने गए पालतू मवेशियों को शिकार बनाया है। अब फिर से रात में दिखाई दिया है तो मवेशियों का और खुद का भी ध्यान रखना होगा। वन विभाग को सूचना दी है। वन तलाश में जुटा अधीक्षक वन विभाग श्याम सिंह चौहान के अनुसार ग्रामीणों को सूचना आई थी पगारा डेम पर तेंदुआ होने की टीम रवाना हुई है जानकारी ले रही है



Source link