भोजशाला: टकराव रोकने के लिए आयोग गठन की मांग – Indore News

भोजशाला:  टकराव रोकने के लिए आयोग गठन की मांग – Indore News




भोजशाला मामले में दायर याचिका पर शुक्रवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। आवेदक अंतरसिंह यादव सहित अन्य की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक चितले ने पक्ष रखा। उन्होंने कहा- भोजशाला एक संरक्षित ऐतिहासिक स्मारक है। इसका उपयोग हिंदू और मुस्लिम, दोनों समुदाय करते रहे हैं। वसंत पंचमी और शुक्रवार एक साथ पड़ने पर पहले भी कई बार तनाव और विवाद की स्थिति बनी है। चितले ने मांग की कि भविष्य में टकराव रोकने के लिए उच्च स्तरीय समिति या आयोग गठित किया जाए। केंद्र व राज्य सरकार को आवश्यक नियम बनाने के निर्देश दिए जाएं। इस पर कोर्ट ने कहा कि याचिका सामाजिक सद्भाव से जुड़ी है। कोर्ट ने इंटरविनर को फिलहाल अनुमति नहीं दी और सुनवाई जारी रखने की बात कही। अगली सुनवाई 18 अप्रैल को होगी।



Source link