Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर अपना लगातार तीसरी जीत हासिल की. मैच मैं कप्तान शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक जमाया लेकिन फिर भी वो खुश नहीं थे. उन्होंने कहा कि मैच को और पहले खत्म किया जा सकता था.
कोलकाता के खिलाफ मैच जल्दी खत्म ना कर पाने से नाराज शुभमन गिल
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में जीत की हैट्रिक लगाने के बाद अंक तालिका में टॉप 4 में शामिल गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल खुश नहीं हैं. उन्होंने माना कि जीत जरूरी थी, लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ चेज को खत्म करने के तरीके में सुधार की गुंजाइश है. गिल ने कहा कि टीम मैच को जल्दी खत्म कर सकती थी. खुद भी अंत तक मैदान पर न रहने से निराश थे. उन्होंने ऐसे मौकों पर फिनिशर की जिम्मेदारी को उजागर किया. आने वाले मैचों में इसे सुधारने की बात कही. कप्तान ने 86 रन की पारी खेल गुजरात को कोलकाता के खिलाफ पांच विकेट से जीत दिलाई.
गिल ने मैच के बाद कहा, “हम कम से कम एक या दो ओवर पहले मैच खत्म करना चाहते थे. जिस तरह से मैं आउट हुआ, उससे मैं काफी निराश था. मैं चाहता था कि अंत तक मैदान पर रहूं और मैच खत्म करूं. उम्मीद है, अगली बार जब मौका मिलेगा, तो मैं ऐसा कर पाऊंगा.”
यह GT की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगातार तीसरी जीत है. दिल्ली कैपिटल्स (DC) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ जीत के बाद GT के अब IPL 2026 में 5 मैचों में 6 अंक हो गए हैं. इससे टीम अंक तालिका में दो स्थान ऊपर चौथे नंबर पर पहुंच गई है. KKR अभी भी IPL 2026 में अपनी पहली जीत की तलाश में है. तीन बार की चैंपियन टीम के पास एक ही अंक है और वह अंक तालिका में सबसे नीचे बनी हुई है.
गिल ने कोलकाता के खिलाफ 50 गेंद में 86 रन की पारी खेली. अहमदाबाद में अपना शानदार रिकॉर्ड जारी रखते हुए GT के कप्तान ने आठ चौके और चार छक्के लगाए. 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में टीम ने जीत दर्ज की. गिल ने यह भी बताया कि 2026 IPL से पहले मिले ब्रेक में उन्होंने अपनी फिटनेस सुधारने और मानसिक मजबूती पर ध्यान दिया.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें