सिवनी में 42 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान: अस्पतालों में बढ़े मरीज, अगले 48 घंटों में गर्मी बढ़ने का अलर्ट – Seoni News

सिवनी में 42 डिग्री पहुंचा दिन का तापमान:  अस्पतालों में बढ़े मरीज, अगले 48 घंटों में गर्मी बढ़ने का अलर्ट – Seoni News




सिवनी जिले और मुख्यालय में इन दिनों तेज गर्मी का असर साफ देखा जा रहा है। सूरज की तेज धूप के कारण तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है, जबकि दोपहर में हालात और ज्यादा कठिन हो जाते हैं। गर्म हवाओं और लू के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। स्वास्थ्य पर दिख रहा असर
बढ़ती गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उल्टी, चक्कर, कमजोरी, पानी की कमी और लू लगने जैसी शिकायतों के साथ लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि समय पर इलाज मिलने से ज्यादातर मरीज ठीक हो रहे हैं। तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, 17 अप्रैल को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री और न्यूनतम 21.6 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले 48 घंटों में तापमान 2 डिग्री तक और बढ़ सकता है। विभाग ने लू चलने की चेतावनी दी है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बाजारों में ठंडे पेय की बढ़ी मांग
गर्मी से राहत पाने के लिए लोग ठंडे पेय और रसीले फलों का सहारा ले रहे हैं। बाजारों में इनकी मांग बढ़ गई है। धूप से बचने के लिए लोग गमछा, टोपी, चश्मा और छाते का इस्तेमाल कर रहे हैं। डॉक्टरों की सलाह
डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 से 3 बजे के बीच घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। अधिक से अधिक पानी और तरल पदार्थ जैसे ओआरएस, नींबू पानी, छाछ और लस्सी पीने की बात कही गई है। साथ ही हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनने और सिर ढककर रखने की सलाह दी गई है। बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों का खास ध्यान रखने की अपील भी की गई है। बीते चार दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है: 13 अप्रैल: अधिकतम 38.2°C, न्यूनतम 19.2°C 14 अप्रैल: अधिकतम 39.0°C, न्यूनतम 19.4°C 15 अप्रैल: अधिकतम 39.6°C, न्यूनतम 20.6°C 16 अप्रैल: अधिकतम 40.4°C, न्यूनतम 20.6°C 17 अप्रैल: अधिकतम 41.4°C, न्यूनतम 21.6°C



Source link