कम बजट में बढ़िया रूम! सागर में छात्रों के लिए टॉप लोकेशन्स, मिलेंगे सबसे किफायती कमरे

कम बजट में बढ़िया रूम! सागर में छात्रों के लिए टॉप लोकेशन्स, मिलेंगे सबसे किफायती कमरे


होमफोटोफोटो

होस्टल महंगा? सागर में इन जगहों पर लें सस्ते रूम का फायदा, जरूर करें नोट

Last Updated:

Best Areas For Students: 10वीं 12वीं के रिजल्ट आने के बाद अब विद्यार्थियों ने नए सत्र में नई कॉलेज, नई संस्थान में प्रवेश लेने के लिए तलाश शुरू कर दी है. लेकिन इसमें कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं जिन्हें किराए के कमरों में रहकर पढ़ाई करनी होती है, कई बार ना तो उन्हें ठीक लोकेशन मिलती है और महंगे रूम मिल जाते हैं आज हम अच्छी लोकेशन और कम किराए में मिलने वाली जगह बताएंगे…

सागर संभागीय मुख्यालय पर मध्य प्रदेश की एकमात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय है, राजकीय विश्वविद्यालय अवंती बाई लोधी है. यहां बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज इंजीनियरिंग कॉलेज पॉलिटेक्निक कॉलेज संभागीय आईटीआई आयुर्वेद महाविद्यालय नर्सिंग कॉलेज जैसे संस्थान है.

इसके अलावा यहां पर गवर्नमेंट एक्सीलेंस स्कूल, केंद्रीय विद्यालय, सांदीपनि विद्यालय, पंडित रविशंकर स्कूल जैसे कई अच्छे सरकारी स्कूल है जहां प्राइवेट से बेहतर सुविधाएं बच्चों के लिए उपलब्ध कराई जा रही, यहां आधुनिक लैब से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक की पढ़ाई कराई जा रही है.

कम खर्च में अच्छी पढ़ाई और बेहतर सुविधाओं के साथ अध्यापन करने के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे तो यहां आते ही हैं दूसरे जिलों और प्रदेशों से भी आ रहा है. जहां सबसे बड़ी समस्या रहने के लिए आती है कभी-कभी वह किराया कम देते हैं लेकिन वह स्थान उनके लिए बहुत दूर पड़ जाते हैं कभी वहां का माहौल ठीक नहीं मिलता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

सागर में स्टूडेंटों को रहने के लिए सबसे बेहतर एरिया गोपालगंज माना जाता है जहां लेट बाथ से अटैच सिंगल रूम 2000 रुपए में बड़ी आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं. इस एरिया में कनेक्टिविटी तो अच्छी है ही लेकिन चाहे किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी की बात हो या फिर स्कूलों की कहीं पर भी जाने में परेशानी नहीं होगी.

शहर का कृष्णगंज वार्ड जहां से बस स्टैंड लगा हुआ है और रेलवे स्टेशन की दूरी मात्र डेढ़ किलोमीटर है यहां भी ₹2000 में किराए का कमरा मिल जाता है इस क्षेत्र में एक दो हॉस्टल भी है जहां पर भी बच्चे ट्राई कर सकते हैं.

अहमदनगर जो बस स्टैंड से 1 किलोमीटर की दूरी पर है यहां पर डेढ़ हजार से 1800 तक के विद्यार्थियों के हिसाब से सिंगल रूम रेंट पर मिल जाते हैं और यहां लगभग हर घर में किराएदार मिल जाते हैं इसी तरह वैशाली नगर में भी 2000 तक में किराए पर रूम मिल जाएंगे.

मनोरमा कॉलोनी जो सेंट्रल यूनिवर्सिटी और पॉलिटेक्निक कॉलेज, आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज के बिल्कुल पास मौजूद है फिर भी यहां पर 1500 रुपए में स्टूडेंट के लिए किराए का कमरा मिल जाता है स्टूडेंट अपने रूम को शेयर करके यह खर्च और भी कम कर सकते हैं.

अगर कोई स्टूडेंट संपन्न परिवार से है और वह ठीक-ठाक एफर्ट कर सकता है तो उसके लिए सिविल लाइन क्षेत्र भी किराए से रहने के लिए बेहतर जगह है लेकिन यहां किराया थोड़ा महंगा है की 2500 से शुरू होकर साढ़े 3, 4 हजार तक पहुंच जाता है.



Source link