जबलपुर के शहपुरा-भिटौनी में 200 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न: अक्षय तृतीया पर हुआ आयोजन, जेसीबी से हुई फूलों की बारिश – Jabalpur News

जबलपुर के शहपुरा-भिटौनी में 200 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न:  अक्षय तृतीया पर हुआ आयोजन, जेसीबी से हुई फूलों की बारिश – Jabalpur News




अक्षय तृतीया के अवसर पर शहपुरा-भिटौनी में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह/निकाह योजना के तहत 200 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। इनमें 198 हिंदू कन्याओं का विवाह पंडितों द्वारा विधि-विधान से संपन्न हुआ, जबकि 2 मुस्लिम कन्याओं का निकाह मौलवी द्वारा कराया गया। दोपहर में सभी वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर विवाह संस्कार पूरे किए। शाम को सामूहिक बारात निकाली गई, जिसके स्वागत में दो जेसीबी मशीनों से फूलों की बारिश की गई। इससे आयोजन स्थल पर उत्सव का माहौल बन गया। बरगी विधायक और जनपद सदस्यों ने द्वारचार कर बारातियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का वर्चुअल संबोधन भी हुआ। उन्होंने नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए कन्यादान के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे दो परिवारों के साथ सात जन्मों के बंधन का प्रतीक बताया। इस अवसर पर जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने पहुंचकर नवदंपतियों को शुभकामनाएं दीं। इस सामूहिक विवाह में सामाजिक संगठनों और व्यापारियों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। क्षत्रिय सभा शहपुरा ने वधुओं को डिनर सेट भेंट किया, जबकि कृषि मंडी के व्यापारियों ने बर्तन दिए। एथेनॉल कंपनी और वेयरहाउस संचालकों ने भी उपहार प्रदान किए। विधायक ने नवविवाहितों को कुकर, बिछिया और साड़ी भेंट की। कार्यक्रम के अंत में सभी 200 वधुओं के खातों में शासन की निर्धारित राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से सीधे हस्तांतरित की गई।



Source link