Last Updated:
Indore Pre wedding locations: शादी हर किसी की जिंदगी का सबसे खास और यादगार पल होता है, और अगर इन लम्हों को खूबसूरत लोकेशन्स का साथ मिल जाए तो ये यादें और भी खास बन जाती हैं. Indore और उसके आसपास ऐसे कई शानदार स्थान मौजूद हैं, जहां आप अपनी वेडिंग फोटोग्राफी को एक अलग ही अंदाज दे सकते हैं. इंदौर की खासियत सिर्फ उसका खानपान ही नहीं, बल्कि यहां की प्राकृतिक और ऐतिहासिक लोकेशन्स भी हैं, जो आपकी शादी के हर फ्रेम को खूबसूरत बना देती हैं
इंदौर से थोड़ी ही दूर स्थित गुलावट आज युवाओं की पहली पसंद है. इसे कमल का तालाब भी कहा जाता है. यहां एक विशाल झील है जो कमल के फूलों से ढकी रहती है और इसके चारों ओर लगे बांस के पेड़ इसे किसी विदेशी लोकेशन और फिल्म के सेट जैसा लुक देते हैं. झील के बीच में बनी छोटी नावें पर कमल के फूलों के बीच शानदार शूट होता है. वहीं सनसेट का नजारा इसे एक अलग ही लेवल पर ले जाता है. इंटर का कोई चार्ज तो नहीं है लेकिन कुछ प्रॉप्स रखे हुए हैं जिनके लिए चार्ज देना पड़ता है.
अगर आप शाही और विंटेज लुक वाला लूक चाहते हैं जो ओल्ड स्कूल और एस्थेटिक व्सू दे तो होलकर राजवंश की याद में बना छत्रीबाग उपयुक्त जगह है. ऊंचे गुंबद, नक्काशीदार खंभे और हरियाली के बीच बनी ये छतरियां फोटोग्राफी के लिए एक बेहतरीन केनवास देती है. शांत जगह होने से कपल्स के लिए प्राइवेसीभी रहती है. भारी साड़ी या लहंगे और शेरवानी के साथ यहां के पत्थर के बैकड्रॉप बहुत खिलते हैं. प्री-वेडिंग शूट या व्यावसायिक फोटोग्राफी के लिए यहां आपको ट्रस्ट या संबंधित विभाग से अनुमति लेनी होती है.
अगर आप नेचुरल सीनरी लूक चाहते हैं तो इंदौर के पिपलियापाला में रीजनल पार्क आपको एक ऑल इन वन डेस्टिनेशन के रूप में प्री वेडिंग के लिए एक बेहतर विकल्प देता है. पार्क के बीच से गुजरती छोटी नहर और पुल मॉडर्न, प्री-वेडिंग रोमांस, और क्लासिक पार्क वाइब यहां का फ्रेंच गार्डन वाला हिस्सा फोटोग्राफ्स में बहुत प्रीमियम लुक देता है. यहां का म्यूजिकल फाउंटेन’ नाइट सूट के लिए सबसे बेस्ट जगह है. हल्क यहां आपको प्री वेडिंग के लिए 3 से 5 हज़ार तक का चार्ज देना पड़ता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अगर आप किसी रियल फिल्म स्टूडियो जिसे शूट पर प्री वेडिंग शूट करना चाहते हैं तो इंदौर के फिल्म सिटी एक बेस्ट जगह हो सकती है. यहां आपको कई प्रॉप्स मिल जाएंगे जैसे सफेद घोड़े, गिटार, बाइक, आर्टिफिशियल महल इत्यादि हैं. यहां आपको अलग-अलग लोकेशन्स पर भटकने की जरूरत नहीं पड़ती. एक ही छत के नीचे 20 से 40 तक अलग-अलग सेट्स तैयार मिलते हैं. इनमें से कुछ प्रमुख सेट्स हैं वेनिस की गलियां, विंटेज लाइब्रेरी, राजस्थानी झरोखे, कैफे वाइब शामिल हैं. यहां पर आपको चेंजिंग रूम और मेकअप रुम भी मिल जाएगा साथी फिल्म इफेक्ट्स वाली मशीन भी यहां उपलब्ध रहती है, हालांकि, फिल्म सिटी में शूटिंग के लिए आपको 10 हज़ार से 25 हजार रुपए तक का चार्ज देना पड़ सकता है।.
प्रकृति प्रेमियों के लिए पातालपानी एक क्लासिक चॉइस है. यहां के ऊंचे झरने, गहरी खाई और रेलवे ट्रैक एक साथ कई तरह के बैकड्रॉप एक साथ मिल जाते हैं. जब झरना बहता रहता है तब तू भी अच्छा होता ही है लेकिन गर्मी के समय भूरी पहाड़ियों के बीच झरने के नीचे वाली जगह काफी एसथेटिक फोटोज़ आते हैं. यहां आप हेरिटेज ट्रेन के साथ भी कुछ यूनीक शॉट्स प्लान कर सकते हैं. पातालपानी में सूट के लिए किसी तरह का चार्ज आपको नहीं देना पड़ेगा. यहां जल्दी सुबह जाना और सूर्योदय के समय शूट करना सबसे बेहतर विकल्प है.
अगर आप बहुत दूर नहीं जाना चाहते और घने जंगल वाली वाइब चाहते हैं, तो रालामंडल सबसे पास है. यहां की पहाड़ी चढ़ाई और ऊपर स्थित शिकारगाह पुराने ज़माने का लुक देते हैं. यहां की शांत सड़कें और ऊंचे पेड़ फोटोशूट के लिए बहुत अच्छी डेप्थ देते हैं।. वहीजंगल में सूखे पेड़ और पतझड़ के मौसम में एसथेटिक व्यू आता है तो वहीं मानसून में जब पेड़ पौधे हरे रहते हैं तब भी काफी अच्छा शूट होता ह. रालामंडल में आपको कैमरे के लिए 500 से 2000 रुपए शुल्क देना पड़ सकता है.
अगर आप शांति, पानी और ग्रीनरी के बीच अपना फोटोशूट करना चाहते हैं तो यशवंत सागर एक शानदार जगह है यहां दूर दूर तक पानी ही पानी दिखता है साथ में हरियाली और पेड़ पौधे भी काफी दिखते हैं. यहां पर आप सूर्यास्त या सूर्योदय के समय जाएंगे तो बेहतर रहेगा. वेस्टर्न लुक में यहां लोग काफी फोटो के चाहते हैं. इसके अलावा अगर आप पानी में ही दूसरी लोकेशन चाहते हैं तो सिरपुर तालाब भी जा सकते हैं. यहां आपको बैकड्रॉप में कहीं बड़े-बड़े पक्षियों का झुंड भी मिल जाएगा जिससे आपके फोटो की फ्रेम काफी सुंदर हो जाएगी.