Last Updated:
Tradition Lehenge 2026: रीवा का शिल्पी प्लाजा शॉपिंग के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन रीवा कुछ ऐसी दुकानें भी है जहां सबसे सस्ते और अच्छे लहंगे सस्ते दाम पर मिल जाते हैं. ये दुकाने शिल्पी प्लाजा मार्केट में ही स्थित है, यहां की साड़ियां क्वालिटी और मूल्य दोनों में बेहद खास है. इसके अलावा लहंगे और साड़ी के मैचिंग चूड़ा, ज्वेलरी, जूतिया भी उपलब्ध हैं.
रीवा. रीवा का शिल्पी प्लाजा शॉपिंग के लिए प्रसिद्ध है, लेकिन रीवा कुछ ऐसी दुकानें भी है जहां सबसे सस्ते और अच्छे लहंगे सस्ते दाम पर मिल जाते हैं. ये दुकाने शिल्पी प्लाजा मार्केट में ही स्थित है, यहां की साड़ियां क्वालिटी और मूल्य दोनों में बेहद खास हैं.
इन दुकानों पर शादियों के सीजन में अच्छी खासी भीड़ उमड़ती है और रीवा का शिल्पी प्लाजा मार्केट में पूरे जिले से व्यापारी भी आते हैं और विभिन्न बाजारों के लिए व्यापारी यहां से थोक में कपड़ों की खरीदारी करते हैं. यहां कपड़ों की खरीददारी के लिए आने वाले लोग अक्सर अपने घरों में शादी, ब्रतबंध और धार्मिक आयोजनों के लिए भी आते हैं, क्योंकि रीवा शहर में इन बाजारों में कुछ दुकानों पर ही सबसे कम मूल्य पर कपड़े मिलते हैं.
रेंटल लहंगे भी उपलब्ध
शिल्प प्लाजा के कपड़ा व्यापारी अमन गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान में विशेष ध्यान दिया जाता है. विभिन्न प्रकार की साड़ियां और लहंगे की वैरायटी उपलब्ध कराने के लिए. यहां आपको दुल्हनों के लिए विशेष साड़ियों से लेकर डिजाइनर लहंगा मिलते हैं, और वे भी अच्छे दामों पर. अमन रेंटल लहंगे की भी शाॅप चलाते हैं. इसके अलावा, बाजार में डिमांड के अनुसार कई प्रकार के ड्रेस उपलब्ध होते है. अमन गुप्ता ने बताया कि उनकी दुकान पर इस समय जो डिमांड पर लंहगे हैं उनमें सबसे ज्यादा महरानी लंहगा, दुल्हा-दुल्हन, डोली-बारात और पान पत्ते दार लहंगों की काफी पसंद किए जा रहे हैं.
लहंगे की मात्र 1000 से शुरुआत
अमन गुप्ता ने बताया कि हम मिडिल क्लास फैमिली के ग्राहकों को ज्यादा बेहतर सेवाएं प्रदान करते हैं, और हमारी दुकान में कई विभिन्न प्रकार की लंहगे उपलब्ध हैं. लहंगे की कीमत 1000 रुपए से शुरू होती हैं, जो कि मार्केट में मिलने वाले सस्ते लहंगे की कीमत है. ग्राहक के पसंद के हिसाब से लंहगों की कीमत बढ़ती और घटती है. हर बार की तरह इस बार भी वेडिंग सीजन में हजार रुपए से लहंगे शुरू होकर लाख रुपए की कीमत वाले भी उपलब्ध है. इसके अलावा लहंगे और साड़ी के मैचिंग चूड़ा, ज्वेलरी, जूतिया भी उपलब्ध हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें