देवास: शोभायात्रा में गूंजे ‘जय-जय परशुराम’: परशुराम जयंती पर भव्य कार्यक्रम; झांकी बनी आकर्षण, जगह-जगह पुष्पवर्षा – Dewas News

देवास: शोभायात्रा में गूंजे ‘जय-जय परशुराम’:  परशुराम जयंती पर भव्य कार्यक्रम; झांकी बनी आकर्षण, जगह-जगह पुष्पवर्षा – Dewas News




देवास में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा और वाहन रैली का आयोजन किया गया। सर्व ब्राह्मण कल्याण संघ के तत्वावधान में सयाजी द्वार से शुरू हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल हुए। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालुओं ने पूरे मार्ग में ‘जय-जय परशुराम’ के जयघोष लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा के दौरान शहर के विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया। इससे पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। तीन तस्वीरें देखिए… हरी झंडी दिखाकर रवाना की रैली वाहन रैली को गजेंद्र सिंह पवार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनप्रतिनिधि और समाज के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि इस आयोजन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी एकजुटता का परिचय दिया है। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा, उत्साह और उल्लास देखने को मिला। बड़ी संख्या में समाजजनों की भागीदारी ने आयोजन को सफल बनाया।



Source link