पुलिस की बड़ी कामयाबी, बिहार में पकड़ा गया सिंगरौली बैंक डकैती का आरोपी

पुलिस की बड़ी कामयाबी, बिहार में पकड़ा गया सिंगरौली बैंक डकैती का आरोपी


Last Updated:

singauli robbery Cases: बैंक ऑफ महाराष्ट्र सिंगरौली शाखा में हुई डकैती का एक आरोपी पकड़ा गया है. बिहार रेलवे पुलिस ने पटना जाने वाली ट्रेन में संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कमलेश कुमार को गिरफ्तार किया. उसके पास से 15 लाख से ज्यादा नगद और सोना बरामद हुआ है. बाकी 4 आरोपियों की तलाश जारी है.

Zoom

AI फोटो

सिंगरौली: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की सिंगरौली शाखा में 17 अप्रैल को हुई दिनदहाड़े डकैती के मामले में बिहार रेलवे पुलिस (RPF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. इस सनसनीखेज वारदात को 5 हथियारबंद डकैतों ने अंजाम दिया था, जिसमें बैंक से बड़ी मात्रा में नगदी और जेवरात की लूट हुई थी. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब सिंगरौली से पटना जाने वाली ट्रेन में तैनात आरपीएफ कांस्टेबल उमाकांत और मोहम्मद नजीर ने एक यात्री की संदिग्ध गतिविधियों को भांप लिया. कांस्टेबलों ने तुरंत इसकी सूचना आरपीएफ इंस्पेक्टर रामविलास को दी, जिन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए जवानों को निर्देश दिया कि आरोपी को बिना भनक लगे अगले स्टेशन तक लाया जाए, जहां पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

पकड़े गए आरोपी की पहचान कमलेश कुमार पिता का नाम नीलेश प्रसाद और निवासी- ग्वाल बीघा, हिलसा, नालंदा के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से 15,22,000 रुपये नगद और 61.77 ग्राम सोना बरामद किया है. कड़ी पूछताछ में कमलेश ने स्वीकार किया कि उसने अपने 5 साथियों के साथ मिलकर सिंगरौली के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती डाली थी और बरामद माल लूट की राशि में से उसका हिस्सा था. बिहार और मध्य प्रदेश पुलिस अब इस गिरोह के अन्य चार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. आरपीएफ की इस त्वरित और रणनीतिक कार्रवाई ने अंतरराज्यीय डकैत गिरोह के मंसूबों पर पानी फेर दिया है.

आरोपी के पास मिला नकद और सोना
पटना रेल एसपी अमृतेंदु शेखर ठाकुर ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि सिंगरौली के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में हुई 17 अप्रैल की डकैती के तार बिहार से जुड़े थे. उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि ट्रेन में तैनात आरपीएफ के जवानों और इंस्पेक्टर रामविलास की सजगता के कारण नालंदा निवासी आरोपी कमलेश कुमार को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया गया है.

एसपी के अनुसार, आरोपी के पास से लूटे गए माल में से उसके हिस्से के ₹15,22,000 नगद और 61.77 ग्राम सोना बरामद कर लिया गया है. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस वारदात को कुल 5 डकैतों ने अंजाम दिया था और पुलिस अब गिरोह के बाकी फरार सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी कर रही है.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link