बालाघाट में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली: भक्ति गीतों पर थिरकी महिलाएं, झांकियां और अखाड़े आकर्षण का केंद्र रहे – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बालाघाट में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली:  भक्ति गीतों पर थिरकी महिलाएं, झांकियां और अखाड़े आकर्षण का केंद्र रहे – Balaghat (Madhya Pradesh) News




बालाघाट में 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा शाम 7 बजे नए श्रीराम मंदिर से शुरू हुई और नगर के हनुमान चौक, नया सराफा, सुभाष चौक, महावीर चौक, काली पुतली चौक होते हुए आंबेडकर चौक से पुनः नए राममंदिर पर समाप्त हुई। अक्षय तृतीया पर्व पर भगवान परशुराम जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने भगवान परशुराम का पूजन किया, जिसके बाद देर शाम शोभायात्रा निकाली गई। ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई इस शोभायात्रा में भगवान परशुराम, राम दरबार और शिव-पार्वती की झांकियां शामिल थीं। महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य किया, वहीं युवाओं ने ढोल की थाप पर अखाड़े का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम के जयकारों से पूरा नगर गूंज उठा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, अक्षय तृतीया के दिन त्रेतायुग का आरंभ हुआ था और इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था। इस शोभायात्रा में मुख्यालय सहित जिले भर से ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे। शोभायात्रा की अन्य तस्वीरें…



Source link