Last Updated:
Business Idea: अगर आप दूध-डेयरी का छोटा सा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप मप्र पशु विभाग की आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना का लाभ ले सकते हैं जिसमें सरकार आपको 5 भैंस खरीदने के लिए बैंक से लोन प्रोवाइड कराती है. साथ ही 25 से 33 फीसदी सब्सिडी भी दी जाती है. कैसे करना है आवेदन, क्या जरूरी दस्तावेज आइए जानते हैं.
Animal Husbandry. छतरपुर जिले में एक बार फिर से 5 भैंसों की योजना के फार्म भरना शुरू कर दिए गए हैं. इस योजना को आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के नाम से जाना जाता है. इस योजना में आवेदक को 5 भैंस खरीदने के लिए सरकार लोन देती है. पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी डॉ मातादीन पटेल लोकल 18 से बातचीत में बताते हैं कि छतरपुर जिले के सभी विकास खंडों में आचार्य विद्यासागर गौ संवर्धन योजना के तहत फार्म लिए जा रहे हैं. कोई भी किसान या पशुपालक इस योजना का लाभ उठा सकता है.
इस योजना में हितग्राही को 5 भैंसें दी जाती हैं. जिससे वह अपना छोटा सा बिजनेस शुरू कर सकता है. इस योजना का लाभ लेकर 5 भैंसों की यूनिट स्थापित की जा सकती है. 5 भैंसों की ये स्कीम कुल 4 लाख 25 हजार रुपए की है. जिसमें 3 लाख 18 हजार रुपए बैंक लोन देती है. हितग्राही को इस योजना में 1 लाख 6 हजार रुपए की छूट दी जाती है.
ब्याज में मिलती है छूट
इस योजना में बैंक लोन पर सरकार द्वारा 7 साल तक 5% वार्षिक ब्याज की प्रतिपूर्ति (subsidy) दी जाती है. इसलिए ब्याज की भी टेंशन खत्म हो जाती है.
इस योजना के लिए सभी वर्ग पात्र
डॉ मातादीन बताते हैं कि आचार्य विद्यासागर योजना सभी वर्ग के लिए है. इस योजना में एससी-एसटी, ओबीसी और जनरल कैटेगरी के हितग्राही लाभ उठा सकते हैं. हालांकि, हितग्राही के पास 1 एकड़ जमीन होनी चाहिए. साथ ही सामान्य वर्ग को 25 प्रतिशत, वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को 33 प्रतिशत की छूट दी जाती है.
ये हैं जरूरी दस्तावेज
डॉ बताते हैं कि इस योजना के आवेदन चल रहे हैं और 12 महीने चलते रहते हैं. हालांकि, इसमें टारगेट आता है कि हर विकासखंड से साल में इतने फार्म और बैंक से इतने लोन ही स्वीकृत कर सकते हैं. इसलिए आवेदन के लिए इंतजार न करें. डॉ मातादीन बताते हैं कि इस योजना के आवेदन के लिए पंचायत का प्रस्ताव, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक खाता, फोटो कॉपी, जमीन की बंदी जैसे जरूरी दस्तावेज मांगे जाते हैं.
ऐसे करें आवेदन
डॉ मातादीन बताते हैं कि हमारा पशु चिकित्सालय ब्लॉक स्तर का है. आप यहां से योजना की जानकारी ले सकते हैं और आवेदन भी भर सकते हैं. साथ ही अपने विकासखंड के सब सेंटर या पशु औषधालय में योजना की जानकारी लेकर आवेदन भर सकते हैं. आवेदन विकासखंड पशु चिकित्सा केंद्र में आएगा और यहां से हम जिला कार्यालय भेज देते हैं. फिर बैंक को भेजा जाएगा. इसके बाद बैंक लोन स्वीकृत करती है. जब बैंक 3 लाख 18 हजार रुपए का लोन स्वीकृत कर देती है तो फिर हम हितग्राही को अच्छी नस्ल की भैंस खरीद कर देते हैं. इस योजना का उद्देश्य यही है कि इस योजना से वह भैंसों को पालकर छोटा सा बिजनेस शुरू कर सके. इसलिए उच्च नस्ल की भैंसों को खरीदने के लिए हितग्राही को बोलते हैं.
About the Author
with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें