रिंकू है तो मुमकिन है… हारी हुई बाजी पलटकर केकेआर को दिलाई पहली जीत

रिंकू है तो मुमकिन है… हारी हुई बाजी पलटकर केकेआर को दिलाई पहली जीत


होमखेलक्रिकेट

रिंकू है तो मुमकिन है… हारी हुई बाजी पलटकर केकेआर को दिलाई पहली जीत

Last Updated:

IPL 2026 KKR vs RR Match Result: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 28वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को को 4 विकेट से हरा दिया. आईपीएल के इस सीजन में केकेआर की ये पहली जीत है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता के होमग्राउंड ई़डन गार्डन्स के मैदान पर खेला गया था. केकेआर के लिए मिडिल ऑर्डर में रिंकू सिंह ने दमदार खेल दिखाया.

Zoom

केकेआर ने राजस्थान को हराकर दर्ज की पहली जीत

नई दिल्ली: टॉप ऑर्डर की खराब बल्लेबाजी के बाद रिंकू सिंह के दमदार प्रदर्शन से कोलकाता नाइटराइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराया. आईपीएल 2026 में केकेआर को 7 मैचों में ये पहली जीत मिली है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में राजस्थान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 9 विकेट के नुकसान पर 155 रन का स्कोर खड़ा किया था. इसके जवाब में केकेआर ने रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय की बल्लेबाजी अंतिम ओवर में 161 रन बनाकर पहली जीत दर्ज की.

केकेआर के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए रिंकू सिंह 34 गेंद में 53 रन बनाकर नाबाद रहे. अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और 2 छक्के भी लगाए. साल 2023 के बाद रिंकू सिंह के बल्ले से ये पहला अर्धशतक आया. रिंकू के अलावा टीम के लिए अनुकूल रॉयल ने भी मध्यक्रम में दमदार खेल दिखाया. अनुकूल ने टीम के लिए 16 गेंद में 2 छक्के और 1 चौके की मदद से 29 रनों का योगदान दिया, जिसके दमपर केकेआर ने को इस सीजन में लगातार हार के बाद पहली सफलता मिली है.

रिंकू सिंह को राजस्थान ने दिया था जीवनदान

एक समय राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों ने केकेआर की हालत खराब कर दी थी. केकेआर ने 85 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवा दिए थे. रिंकू सिंह भी लगभग आउट हो चुके थे, लेकिन नांद्रे बर्गर ने उनका एक आसान सा कैच छोड़ दिया. रिंकू सिंह को मिला ये जीवनदान ही राजस्थान के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ और मैच उसके हाथ से फिसल गया. इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए खराब फॉर्म से गुजर रहे रिंकू ने अपना गियर बदला और सधी बल्लेबाजी से अपनी टीम को जीत दिलाई.

केकेआर के दोनों ओपनर शून्य पर हुए थे आउट

सीजन में पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरी केकेआर के दोनों ओपनर अपना खाता नहीं खोल पाए थे. टिम सेफर्ट तो पारी की पहली गेंद पर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ बोल्ड हो गए. इसके बाद अजिंक्य रहाणे भी अपना खाता नहीं खोल पाए. देखते ही देखते अंगकृष रघुवंशी ने भी अपना विकेट गंवा दिया. इसके बाद केकेआर के लिए जो भी बल्लेबाज सेट होने की कोशिश कर रहा था राजस्थान के गेंदबाज उसे आउट कर दे रहे थे. हालांकि, कैमरून ग्रीन की 27 और रोवमैन पॉवेल की 23 रनों की पारी केकेआर के काफी मददगार साबित हुई.

केकेआर की मध्यक्रम बल्लेबाजी मैच में रही फ्लॉप

केकेआर के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल ने दमदार शुरुआत की. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 81 रनों की पार्टनरशिप हुई. वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंद में 46 रन बनाए, जबकि यशस्वी ने 39 रनों का योगदान दिया. इन दोनों के अलावा राजस्थान के लिए मध्यक्रम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फ्लॉप रही.

वहीं केकेआर की तरफ से गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और वरुण चक्रवर्ती ने कमाल किया. कार्तिक ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि वरुण ने 4 ओवर में सिर्फ 14 रन खर्च कर 3 विकेट झटके. इसके अलावा सुनील नरेन के खाते में भी 2 विकेट आया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें



Source link