उमरिया में ट्रेन से कटकर युवक की मौत: रेलवे ट्रैक पर मिला शव; एक दिन बाद घर में शादी का कार्यक्रम था – Umaria News

उमरिया में ट्रेन से कटकर युवक की मौत:  रेलवे ट्रैक पर मिला शव; एक दिन बाद घर में शादी का कार्यक्रम था – Umaria News




उमरिया जिले के चंदिया रोड रेलवे स्टेशन के पास रविवार रात को एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ। सूचना मिलने पर चंदिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। मृतक की पहचान वार्ड क्रमांक 13 चंदिया निवासी सत्येंद्र सिंह (पिता सूर्यभान सिंह) के रूप में हुई है। युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, शव की शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। परिजनों के मुताबिक, सत्येंद्र सिंह के परिवार में उनकी पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। हादसे का सबसे दुखद पहलू यह है कि जिस दिन यह घटना हुई, उसके अगले दिन उनके घर में शादी का कार्यक्रम निर्धारित था। खुशियों के माहौल के बीच अचानक मिली इस खबर से पूरा परिवार और मोहल्ले में शोक छा गया। चंदिया पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।



Source link