कटनी स्टेशन से मुड़वारा तक का 1020 किराया लिया: ऑटो चालक ने दो मजदूरों को डरा-धमकाकर वसूले रुपए, VIDEO आया सामने – Katni News

कटनी स्टेशन से मुड़वारा तक का 1020 किराया लिया:  ऑटो चालक ने दो मजदूरों को डरा-धमकाकर वसूले रुपए, VIDEO आया सामने – Katni News


कटनी में एक ऑटो चालक की दादागिरी का मामला सामने आया है। पुणे से मजदूरी कर लौट रहे दो युवकों से कटनी जंक्शन से मुड़वारा स्टेशन तक (करीब 2 किमी) जाने के लिए ऑटो चालक ने जबरन 1020 रुपए वसूल लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।

.

18 अप्रैल को पीड़ित दीपक यादव और आकाश यादव (निवासी शहडोल) रीवा-राजकोट एक्सप्रेस से कटनी पहुंचे थे। उन्हें मुड़वारा स्टेशन से शहडोल की ट्रेन पकड़नी थी।

ई-रिक्शा चालक ने पहले 30 रुपए सवारी का लालच दिया, लेकिन मुड़वारा पहुंचते ही मुकर गया। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी और प्रति सवारी 510 रुपए की मांग की।

दुकान पर ले जाकर कराया ऑनलाइन पेमेंट

मजदूरों के पास नकद पैसे नहीं थे, तो चालक उन्हें जबरन एक मोबाइल दुकान पर ले गया। वहां दुकानदार के नंबर पर ‘फोन पे’ के जरिए 1020 रुपए ट्रांसफर करवाए और दुकानदार से कैश लेकर वहां से भाग निकला। पीड़ित ने बताया कि चालक पहले 400-400 रुपए मांग रहा था, लेकिन बाद में डरा-धमकाकर 220 रुपए और ले लिए।

दो युवकों ने पेमेंट का स्क्रीनशॉट दिखाया है।

वीडियो पोस्ट होने पर पुलिस सक्रिय

यह घटना 18 अप्रैल की है, जिसका वीडियो अब सामने आया है। कटनी के नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया ने कहा कि शिकायत मिलते ही एफआईआर (FIR) दर्ज कर चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले भी ऐसे चालकों को चेतावनी दी गई थी, लेकिन अब कड़ी कार्रवाई की जरूरत है।



Source link