गर्मी आते ही क्यों बढ़ जाती है इस मिठाई की डिमांड? स्वाद ऐसा कि बच्चे-बुजुर्ग सभी दीवाने,

गर्मी आते ही क्यों बढ़ जाती है इस मिठाई की डिमांड? स्वाद ऐसा कि बच्चे-बुजुर्ग सभी दीवाने,


Last Updated:

Burhanpur News: अगर आप आपके घर पर गर्मी के समय में आखातीज का त्यौहार मनाने के लिए कुछ मिठाई बनाना चाहते हैं तो आप संजोरी गुजिया मिठाई तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए मावा शंकर मैदा खोपरा और ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी खासियत होती है कि यह एक दिन में बनकर तैयार हो जाती है.

Sunjuri Sweets Recipe: गर्मी के समय में जब आखातीज का त्यौहार आता है तो तब यह मिठाई की सबसे अधिक डिमांड बढ़ जाती है और लोग अपने घरों पर 10 दिन 15 दिन पहले ही इसको बनाना शुरू कर देते हैं. इसकी खासियत होती है कि यह 15 से 20 दिन तक खराब नहीं होती है. इसे सनजुरी मिठाई कहा जाता है और इसे मावा शंकर खोपरा और मैदे का इस्तेमाल कर बनाया जाता है.

एक्सपर्ट महिला ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम को एक्सपर्ट महिला फूलाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर आप आपके घर पर गर्मी के समय में आखातीज का त्यौहार मनाने के लिए कुछ मिठाई बनाना चाहते हैं तो आप संजोरी गुजिया मिठाई तैयार कर सकते हैं. इसको बनाने के लिए मावा शंकर मैदा खोपरा और ड्राई फ्रूट का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी खासियत होती है कि यह एक दिन में बनकर तैयार हो जाती है लेकिन 15 से 20 दिन तक खराब नहीं होती है. लोग अपने घरों में खाने के साथ अपने रिश्तेदारों को भी पकवान के रूप में यह मिठाई देते हैं. यह बहुत आसानी से बन जाती है और अक्सर लोग इसको अपने घरों पर ही बनाना पसंद करते हैं. यह बाजार में बहुत कम देखने के लिए मिलती है लेकिन इस मिठाई की खासियत होती है कि इस मिठाई को बच्चों से लेकर तो बुजुर्गों द्वारा भी पसंद किया जाता है.

ऐसी होती है तैयार 
अगर आप भी संजोरी गुजिया मिठाई घर पर तैयार करना चाहते हैं तो आप सबसे पहले बाजार से आधा किलो मावा 700 ग्राम मैदा 1 किलो देसी घी और 200 ग्राम ड्राई फ्रूट काजू बादाम लेकर आइए, एक कढाई लीजिए उसमें 300 ग्राम देसी घी डालिए और मावा और 300 ग्राम शक्कर डालकर इसको हिलाते रहिए, जिससे आप की गुजिया का मसाला तैयार हो जाएगा. वहीं, आप मेदे को पानी से भीगा लीजिए और उसकी गोल गोल पट्टी बेल लीजिए. गुजिया संजूरी के सांचे में उसको रखकर उसमें यह मावे का मसाला भर दीजिए और उसे कम आंच पर तल लीजिए. इसके बाद ब्राउन होते ही निकाल लें, जिससे आपकी यह गुजिया संजूरी तैयार हो जाएगी.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें



Source link