छिंदवाड़ा के केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश उत्सव: बच्चों का स्कूल में भव्य स्वागत, पेन-कॉपी बांटी, थॉमस एडिसन के किस्से सुनाए – Chhindwara News

छिंदवाड़ा के केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश उत्सव:  बच्चों का स्कूल में भव्य स्वागत, पेन-कॉपी बांटी, थॉमस एडिसन के किस्से सुनाए – Chhindwara News




छिंदवाड़ा के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-1 में बालवाटिका-3 (केजी) और कक्षा पहली के बच्चों के लिए विद्या प्रवेश उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी शामिल हुए और बच्चों के साथ उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य हरि प्रसाद धारकर, प्रधान पाठक एस.के. साहू और प्राथमिक विभाग प्रभारी सोनू आशीष वर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर की। इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में अभिभावकों को स्कूल की व्यवस्था, परीक्षा प्रणाली, फीस प्रक्रिया और बच्चों की दिनचर्या से जुड़ी जानकारी दी गई। साथ ही बालवाटिका-3 (केजी) और कक्षा पहली के शिक्षकों का परिचय भी कराया गया। बच्चों को थॉमस एडिसन के उदाहरण दिए
प्राचार्य ने अपने संबोधन में बच्चों के भविष्य में माता-पिता की भूमिका पर जोर देते हुए वैज्ञानिक थॉमस एडिसन के जीवन से उदाहरण साझा किए। अंत में बच्चों को प्रवेश पुस्तिका, कॉपी-पेन और मिठाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन मनप्रीत और स्वाति अविनाश ने किया, जबकि आभार सोनू आशीष वर्मा ने व्यक्त किया।



Source link