पृथ्वीपुर में परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा: वाओं ने किया शस्त्र प्रदर्शन, जयघोष से गूंजा पूरा नगर – Niwari News

पृथ्वीपुर में परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा:  वाओं ने किया शस्त्र प्रदर्शन, जयघोष से गूंजा पूरा नगर – Niwari News




निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर नगर में भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा नगर भगवा रंग में रंगा नजर आया। यह शोभायात्रा नगर के मुख्य चौराहे से प्रारंभ होकर पूरे शहर में भ्रमण करती हुई निकली। इसमें भगवान परशुराम की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। छोटे बच्चे भगवा पताकाएं लिए सजे-धजे रथों में सवार थे। वहीं, युवाओं ने पारंपरिक शस्त्रों के साथ शानदार प्रदर्शन किया। तलवारबाजी और अन्य शस्त्र कौशल ने शोभायात्रा को विशेष बनाया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और डीजे पर बज रहे भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। लोग नाचते-गाते और जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरी यात्रा शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।



Source link