राहुल गांधी वांटेड VS गुमशुदा सांसद! कांग्रेस-बीजेपी के बीच छिड़ा पोस्टर वार

राहुल गांधी वांटेड VS गुमशुदा सांसद! कांग्रेस-बीजेपी के बीच छिड़ा पोस्टर वार


Last Updated:

MP Poster War: शाजापुर में बीजेपी और कांग्रेस के बीच पोस्टर वार गरमा गया है. वांटेड से ‘MISSING’ शुरू हुई वहस में उनके समर्थक भी खुलकर सामने आ गए हैं. साथ ही सोशल मीडिया पर जुबानी जंग भी तेज हो गई है. दोनों नेताओं के बीच यह पोस्टर वार अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Zoom

महेंद्र सिंह सोलंकी और कालापीपल विधानसभा के पूर्व कांग्रेस कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी

शाजापुर. शाजापुर जिले में इन दिनों पोस्टर वार ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. शाजापुर देवास संसदीय क्षेत्र के सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी और कालापीपल विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक और वर्तमान में राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव कुणाल चौधरी के बीच सोशल मीडिया पर तीखी जुबानी जंग छिड़ी हुई है.

दरअसल, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने फेसबुक अकाउंट पर राहुल गांधी को ‘वांटेड’ बताते हुए एक पोस्ट साझा की. इस पोस्ट में उन्होंने राहुल गांधी पर नारी सशक्तिकरण के मुद्दे पर दोहरी राजनीति करने और भ्रम फैलाने के आरोप लगाए. पोस्ट में व्यंग्यात्मक अंदाज में ‘आखिरी बार तीर चलाते हुए देखा गया’ जैसी टिप्पणी भी की गई.

वांटेड और गुमशुदा का वार
इस पोस्ट के वायरल होते ही शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस विधायक और राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव कुणाल चौधरी ने पलटवार करते हुए अपने फेसबुक पर ‘MISSING’ पोस्टर जारी कर दिया. उन्होंने लिखा कि जो खुद अपने संसदीय क्षेत्र से गायब है और किसानों के डर से छिपा हुआ है, वही राहुल गांधी को ‘वांटेड’ बता रहा है. साथ ही उन्होंने ‘गुमशुदा सांसद’ लिखे पोस्टर के जरिए जनता के विरोध को भी दर्शाया.

दोनों के समर्थकों में बड़ा टकराव
दोनों नेताओं के बीच यह पोस्टर वार अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और समर्थकों के बीच भी तीखी बहस छेड़ चुका है. सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने अपने बयान में कांग्रेस पर विकास कार्यों को लेकर सवाल उठाए, वहीं कुणाल चौधरी ने पलटवार करते हुए भाजपा सरकार और सांसद की कार्यशैली पर निशाना साधा. दोनों नेताओं के समर्थक भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय होकर अपने-अपने नेता के पक्ष में तर्क दे रहे हैं.

About the Author

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link