Last Updated:
Burhanpur News: किसान देवांश शाह ने बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू हो चुकी है और यह 31 मई तक चलेगी, लेकिन केंद्र पर पहुंचने के बाद वेरिफिकेशन में दिक्कत आने से वे अपनी उपज नहीं बेच पा रहे हैं. उन्होंने कहा कि पहले ही वेरिफिकेशन करा लेने के बावजूद यह समस्या आ रही है, जिससे किसानों को परेशानी हो रही है.
Wheat Procurement Verification Issue: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू हो गई है. 31 मई तक खरीदी की जाएगी लेकिन अभी केंद्र पर किसानों का वेरिफिकेशन नहीं होने के कारण किसानों की समर्थन मूल्य पर उपज नहीं बिक पा रही है जिस कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किशन देवांश शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि हम केंद्र पर आते हैं लेकिन यहां पर हमारी फसल का सत्यापन नहीं होने के कारण फसल नहीं बिक पा रही है जिससे हमको दिक्कत जा रही है. 2581 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी हो रही है.
किसानों ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम को किसान देवांश शाह ने जानकारी देते हुए बताया कि समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी शुरू हो गई है. 31 मई तक खरीदी की जाएगी लेकिन जैसे ही हम केंद्र पर पहुंच रहे हैं तो हमारी वेरिफिकेशन की समस्या आ रही है जिस कारण समर्थन मूल्य पर उपज नहीं बेच पा रहे है जिससे किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. हमने जबकि वेरिफिकेशन पहले ही करवा लिया है लेकिन यह समस्या हम जैसे किसानों को भी हो रही है जिस कारण हमको परेशान होना पड़ रहा है. शासन के जिम्मेदार अफसरों ने इस और ध्यान देकर इसका निराकरण करना चाहिए. पहले ही दिन यह समस्या उत्पन्न हो गई क्योंकि शासन के द्वारा समय सीमा तय की गई है. अगर उस समय सीमा के बाद कोई किसान उपज लेकर आता है तो उसकी खरीद नहीं होगी इसलिए शासन इस समस्या की और ध्यान दें और इसका निराकरण करें.
केंद्र पर पहुंच कर वेरिफिकेशन की जांच करें
अगर आप भी गेहूं लगाने वाले किसान हैं और अपने समर्थन मूल्य पर पंजीयन कर दिया है तो आप उपज ले जाने से पहले बहादरपुर मार्ग स्थित वेयर हाउस में पहुंचकर आपके वेरिफिकेशन की जांच कर ले नहीं तो आपको परेशान होना पड़ सकता है.
जिम्मेदारों ने यह दिया जवाब
केंद्र प्रभारी शांताराम भावसकर से बात की तो उन्होंने बताया कि वेरिफिकेशन की समस्या हो रही है. हमने इसके लिए वरिष्ठ अवसरों को भी अवगत करवा दिया है. मैप में दिक्कत होने के कारण यह समस्या जा रही है, जैसे ही इसका निराकरण होता है वैसे ही किसानों की उपज खरीदी जाएगी. किसान गेहूं का स्लॉट बुक कर रहे हैं जिन किसानों का नंबर आ रहा है और उनका वेरिफिकेशन सही हो रहा है उनकी ही उपज अभी खरीदी जा रही है. 2581 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की उपज समर्थन मूल्य पर खरीद रहे है 31 मई तक खरीदी होगी.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें