इंदौर के कांग्रेसी नेताओं को हाईकमान ने किया देवास तलब: मुस्लिम पार्षदों को भी भेजी सूचना, वंदे मातरम विवाद पर होंगे सवाल-जवाब – Indore News

इंदौर के कांग्रेसी नेताओं को हाईकमान ने किया देवास तलब:  मुस्लिम पार्षदों को भी भेजी सूचना, वंदे मातरम विवाद पर होंगे सवाल-जवाब – Indore News




इंदौर नगर निगम परिषद की बैठक में हुए वंदे मातरम विवाद को लेकर कांग्रेस के अनुशासन समिति ने बुधवार को इंदौर कांग्रेस के सभी नेताओं को देवास बुलाया है। इसके साथ ही कांग्रेस के सभी मुस्लिम पार्षदों को भी बुलाया गया है। उनसे यह पूछा गया है कि वह नगर निगम के विशेष सम्मेलन में क्यों नहीं गए? नगर निगम परिषद की बैठक में कांग्रेस की दो महिला मुस्लिम पार्षदों द्वारा वंदे मातरम गाने से इनकार करने और उसके बाद भाजपा के पार्षदों को चुनौती देने का मामला तूल पकड़ गया था। इस मामले को लेकर उसी समय शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने कह दिया था कि वंदे मातरम तो सभी को गाना चाहिए। इस मामले को लेकर कांग्रेस दो हिस्से में बंटी हुई नजर आ रही थी। कार्रवाई का प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा था मुस्लिम पार्षदों का कहना था कि इस्लाम में मातरम कहने की इजाजत नहीं देता है। इस मामले में शहर कांग्रेस द्वारा दोनों महिला मुस्लिम पार्षद फौजिया अलीम और रूबीना खान के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए प्रस्ताव प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा गया था। मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महासचिव हरीश चौधरी ने इस मामले के लिए जांच कमेटी गठित की थी, जो अनुशासन समिति के रूप में कार्य करेगी। इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त और उषा नायडू को लिया गया था। देवास में होंगे सवाल-जवाब संजय दत्त और उषा नायडू बुधवार को देवास में कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आ रहे हैं। इन नेताओं ने इंदौर के सभी प्रमुख नेताओं को वंदे मातरम विवाद को लेकर अपना पक्ष रखने के लिए देवास बुलवाया है।



Source link