कान्हा टाइगर रिजर्व के सरही वन इलाके में एक बाघ का नर शावक मरा मिला है। यह घटना 21 अप्रैल 2026 को बड़े अमाही नाला के पास बीट सरहीनकान में सामने आई। जैसे ही घटना की खबर मिली, नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी (NTCA) और वन्यजीव विभाग के नियमों के मुताबिक तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। पूरे इलाके को सुरक्षित कर डॉग स्क्वॉड से बारीकी से जांच करवाई गई। इस दौरान खास बात यह रही कि मृत शावक के पास ही उसकी मां और बाकी शावक भी मौजूद रहे। डॉक्टरों की टीम ने किया पोस्टमार्टम जबलपुर, मोतीनाला और बिछिया से आए पशु डॉक्टर की टीम ने मृत शावक का पोस्टमार्टम किया। शुरुआती जांच में शावक के शरीर के सभी अंदरूनी अंग सुरक्षित मिले हैं, जिससे अधिकारियों का मानना है कि उसकी मौत किसी बीमारी या कुदरती वजह से हुई है। नियमों के तहत अंतिम संस्कार तय नियमों (SOP) का पालन करते हुए शावक का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस मौके पर टाइगर रिजर्व के बड़े अधिकारियों के साथ स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी प्रक्रिया की फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग भी की गई।
Source link